Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : नोवामुंडी के लिपुंगा गांव में मलेरिया का कहर, तीन दिनों से डटी है चिकित्सकों की टीम

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड अन्तर्गत दिरीबुरु पंचायत के लिपुंगा गांव में फैले मलेरिया और मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तीन दिनों से गांव में डटी हुई है. यहां चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों बीमार मरीजों का इलाज कर बेहतर मिसाल पेश किया है. स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व सहयोगी मेडिकल स्टाफ के इस कार्य से लिपुंगा के ग्रामीण काफी प्रभावित है एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rasoi-sanyogika-committee-submitted-a-memorandum-to-the-education-department-regarding-honorarium-payment/">चाईबासा

: मानदेय भुगतान को लेकर रसोईया संयोजिका समिति ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन

5 सितम्बर से ही गांव में मौजूद है टीम

मालूम हो कि इस क्षेत्र में बीमार लोगों से संबंधित खबर लगातार न्यूज में चलने के बाद सिविल सर्जन ने इस पर संज्ञान लेते हुए बड़ाजामदा और रूतागुटू सीएचसी की मेडिकल टीम डॉ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लिपुंगा गांव पहुंची और इलाज शुरू किया. टीम 5 सितम्बर से ही गांव में रहकर चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहे है व दवाइयाँ दे रही है. इस टीम में डॉ नागमणि, डॉ हांसदा, डॉ विष्णु सरदार, डॉ सुबोध राय के अलावे फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एमपीडब्लू, एएनएम आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-achievement-day-celebrated-in-new-colony-upgraded-high-school/">आदित्यपुर

: न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनाया गया एचीवमेंट डे

ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार

गांव में अनेक ग्रामीण मलेरिया, सर्दी-खांसी, बुखार, चर्म रोग आदि से ग्रसित पाये गये. सभी की जांच कर जरूरी दवाइयां दी गई. इस गांव में लगभग 850 परिवार रहते हैं. सभी घरों से कोई न कोई मौसमी बीमारी व मलेरिया से ग्रसित मिला. लिपुंगा के मुंडा चरण चाम्पिया एंव सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह चाम्पिया ने बताया कि लगातार तीसरे दिन भी चिकित्सा टीम गांव में आकर बाकी मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कारवाई है. उन्होंने चिकित्सकों की पूरी टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन व लगातार न्यूज के प्रति आभार जताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही