Search

 
 
 

किरीबुरु : टाउनशिप में सेलकर्मियों के आवासों में अर्थिंग सुदृढ़ कर रहा प्रबंधन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, किरीबुरु खदान प्रबंधन का विद्युत विभाग ने टाउनशिप क्षेत्र स्थित सेलकर्मियों के आवासों व अन्य हिस्सों में बिजली का अर्थिंग व्यवस्था को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया है. दशकों वर्ष पूर्व सेलकर्मियों के आवासों के प्रत्येक ब्लौक में यह सुविधा थी, जिससे अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती थी. लेकिन बाद में सेलकर्मियों के आवासों में अतिरिक्त कमरा बनने व अन्य वजहों से अर्थिंक की सुविधा खत्म हो गई. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/terrorist-attack-on-iaf-convoys-in-poonch-jammu-and-kashmir-one-soldier-martyred-four-injured/">जम्मू-कश्मीर

के पुंछ में आईएएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला, एक जवान शहीद, चार घायल
सेल किरीबुरु के विद्युत विभाग के अधिकारी सूत्रों ने बताया की टाउनशिप स्थित सेलकर्मियों के आवासों के दो ब्लौक के बीच एक अर्थिंग सुविधा बहाल की जा रही है. इससे आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली नुकसान से इलेक्ट्रानिक उपकरणों व लोगों की जान काफी हद तक बचाया जा सकेगा. इसके अलावे घरों में लगा इलेक्ट्रानिक उपकरणों में हल्का करंट आने व वोल्टेज आदि की समस्ता को खत्म करने में काफी राहत मिलेगी. यह अत्यंत जरुरी होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही