Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के मानकी-मुंडा ने की क्षेत्र के बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग को लेकर सारंडा के मानकी-मुंडा ने मंगलवार को गुआ में सेल-बीएसएल के कार्यपालक निदेशक बीके गिरी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. लोगों ने गुवा के सीजीएम रहे बीके गिरी को पदोन्नति देकर कार्यपालक निदेशक बनाये जाने पर बधाई दी. मौके पर सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, जोजोगुटू गांव के मुंडा कानूराम देवगम, राजेश सांडिल, नाथु बहंदा आदि लोग मौजूद थे. इस संबंध से मानकी लागुड़ा देवगम एवं मुंडा कानुराम देवगम ने बताया कि सारंडा में वर्षों से स्थाई रूप से निवास करने वाले लोग अभी भी पिछड़े हुए हैं. सेल की चार लौह अयस्क खदानें किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिड़िया सारंडा में स्थित हैं. फिर भी कुछ युवक आइटीआई, डिप्लोमा एवं एचएमवी की ट्रेनिंग लेकर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इनमें से कुछ युवा ऑनलाइन सेल की उक्त खदानों में निकाली गई बहाली की परीक्षा में शामिल हो चुके है. इन युवाओं को नौकरी देने की मांग कार्यपालक निदेशक बीके गिरी से की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-parents-of-rita-sawaiyan-selected-for-world-university-games-honored/">चाईबासा

: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित रीता सवैयां के माता-पिता सम्मानित

मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बीके गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर आप सभी इसके लिए निर्देशित करवाएं ताकि सारंडा के बेरोजगारों को नौकरी में विशेष प्राथमिकता दी जा सके. मुख्यमंत्री से आदेश मिलने के बाद इस दिशा में पूरी कोशिश की जाएगी. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों इस मुद्दे को लेकर वे लोग उपायुक्त से भी मिल चुके है. उपायुक्त को बताया गया है कि उक्त खदानों से सारंडा के ग्रामीण वर्षों से प्रभावित हो रहे हैं. खदान की मिट्टी, मुरुम व लौह चूर्ण से इनकी कृषि भूमि बंजर हो गई है. रोजगार का दूसरा कोई माध्यम नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही