Search

 
 
 

किरीबुरू : बीएमएस का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 
kiriburu : झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति की बैठक चाईबासा सरस्वती जैन शिशु मंदिर में शनिवार को भी हुई. इस बैठक में झारखंड एवं आखिल भारतीय स्तर के भारतीय मजदूर संघ के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे. कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन गणेश मिश्रा (सह संगठन मंत्री, बीएमएस) ने किया. बैठक में कार्यवृत सम्पुष्टि, वित्त प्रतिवेदन, सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई. संबद्धता शुल्क, जिलों का अधिवेशन, विभाग सह वृत, यूनियनों का अधिवेशन, जिलों की मासिक बैठक प्रतिवेदन, पंच परिर्वतन व्याख्यान माला, विस्तारक योजना,  वर्ष कार्ययोजना का अंतिम स्वरुप, नए यूनियनों की निबंधन एवं सबद्धता पर चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश व कुमार, जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह, सह प्रमुख अमित कुमार झा, पश्चिमी सिंहभूम भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष गुलशन सुंडी, जिला मंत्री धनुर्जय लागुरी, उपाध्यक्ष सुनील दास, सह मंत्री बीरेंद्र दास, जिला कार्यसमिति सदस्य मोटाय बोयपाई एवं विभिन्न जिलों से वरिष्ठ एवं कनीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-again-elected-head-of-congress-parliamentary-party-said-modi-has-lost-the-right-to-lead/">सोनिया

गांधी फिर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख चुनी गयी…कहा, मोदी ने नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है…
[wpse_comments_template]   फोटो- कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करते पदाधिकारी तथा उपस्थित संघ के पदाधिकारी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही