Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : माओवादियों का 24 घंटे का बंद शुरू, रांची रूट की बसें नहीं चल रहीं

Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादियों 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद शुरू हो गया है. माओवादियों ने 15 लाख रुपये का ईनामी सहित अपने दो साथियों की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद किया है. झारखंड बंद का असर किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, बड़ाजामदा, गुवा आदि क्षेत्रों में देखने को नहीं मिल रहा है. रविवार की सुबह से ही आम दिनों की तरह सभी खदानों में उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य जारी है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/big-news-came-from-america-fbi-searched-president-bidens-residence/">अमेरिका

से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये 
व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकान आदि खुले हैं. बंद की वजह से सिर्फ किरीबुरु से रांची रूट की यात्री बसें नहीं चल रही हैं, जबकि चाईबासा व टाटा की बसों का परिचालन जारी है. आम जन-जीवन भी सामान्य रहा. बंद से निपटने के लिए सीआरपीएफ व झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारी व जवान अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त व सर्च अभियान चला रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही