Search

 
 
 

किरीबुरु : दिरीबुरु पंचायत की उप मुखिया बनी मीरा महाकुड़

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : दिरीबुरु पंचायत की उप मुखिया पद का चुनाव नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बांडो की अध्यक्षता में और उप प्रमुख ज्योति दास व मुखिया गंगाधर चातोम्बा की उपस्थिति में 22 जून को पंचायत भवन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. 16 वार्डों वाली दिरीबुरु पंचायत के उप मुखिया पद के चुनाव में वार्ड सदस्य मीरा महाकुड़ को 12 वोट हासिल हुआ. उन्हें विजयी घोषित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanatan-utsav-samiti-distributed-khichdi-kheer-to-patients-in-mgm/">जमशेदपुर

: सनातन उत्सव समिति ने एमजीएम में मरीजों के खिचड़ी-खीर का वितरण किया
प्रतिद्वंद्वी वार्ड सदस्य अनीता पूर्ति मात्र 2 वोट ही हासिल कर सकी, जबकि दो वोट रिजेक्ट घोषित किया गया. मौके पर  सभी वार्डों के वार्ड सदस्य और मुखिया इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो ने शपथ दिलाई. इसके बाद नामांकन, नाम वापसी और वोटिंग की प्रक्रिया हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही