Search

 
 
 

किरीबुरू : हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए जोजोगुटू गांव में हुई बैठक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सरकार की हर घर नल योजना का लाभ पंचायत के सभी गांवों के सभी घरों को मिले इसे लेकर जोजोगुटू गांव में बुधवार को ग्राम सभा की बैठक हुई. छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएचईडी विभाग एंव इसके अधीन कार्यरत गैर-सरकारी संगठन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी मुजूद रहे. इस बाबत ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी संजय कुमार प्रधान ने कहा कि पीएचडी विभाग के आदेशानुसार जोजोगुटू गांव के सभी 61 घरों का हम लोगों ने सर्वे कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-dig-rajiv-ranjan-reached-potkas-gitilata-high-school-under-pathshala-darshan-abhiyan/">जमशेदपुर

: पाठशाला दर्शन अभियान के तहत पूर्व डीआईजी राजीव रंजन पहुंचे पोटका के गितिलता हाई स्कूल

जल्द पहुंचेगा पानी का कनेक्शन

सर्वे में यह देखा गया की सभी घरों को बाईहातु गांव स्थित जल मीनार से आ रही पानी के पाईप लाईन से कनेक्शन दिया गया है या नहीं. जिन घरों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है उनके घरों में कनेक्शन पहुंचाया जाएगा. यह कार्य छोटानागरा पंचायत के सभी गांवों व घरों में होगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावे प्रत्येक गांव से एक-एक जल सहिया और उनके चार-चार सहयोगी महिलाओं का चयन किया जायेगा. इसके अलावे तीन युवकों जिसमें पंप ऑपरेटरों, पलम्बर और इलेक्ट्रिशियन रहेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-in-spite-of-having-sufficient-quantity-of-contract-laborers-the-lack-of-work-in-the-mine-is-a-matter-of-concern-rajendra-scindia/">किरीबुरु

: पर्याप्त संख्या में मजदूर होने के बाद भी खदान में कार्य नहीं होना चिंता का विषय – राजेन्द्र सिंधिया

जल सहिया पानी के गुणवत्ता की करेगी जांच

सभी को प्रशिक्षण विभागीय स्तर से दिलवाया जायेगा. जल सहिया के नेतृत्व में महिलाएं गांवों में होने वाली पानी आपूर्ति की गुणवत्ता की जाँच कीट से करेगी. इसके लिये कीट भी उपलब्ध कराया जायेगा. बाकी तीन युवक फिल्टर प्लांट से लेकर पाईप लाईन से संबंधित समस्याओं को ठीक करेंगे. इस ग्राम सभा में पीएचडी विभाग के जेई राज किशोर, उप मुखिया रमेश हंसदा, मान सिंह चाम्पिया, उषा सांडिल, बामिया सुरीन, सामू देवगम, संजय प्रधान आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही