Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर की गई बैठक

Kiriburu (Shailesh Singh) : मानिकपुर कीर्तन मंडप प्रांगण में प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैंतगढ़ की बैठक सियाल जोड़ा पंचायत की मुखिया जयंती उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जयंती उरांव ने कहा कि वर्तमान प्रखंड में काम कर वापस घर लौटना सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं के लिए पुरुषों से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. क्षेत्र में अगर किसी महिला के पति का देहांत हो जाता है, तो उसे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दसों बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. जब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा, तबतक विधवा पेंशन का काम भी शुरू नहीं हो सकता है. एक असहाय महिला के लिए यह सब प्रक्रियाएं बहुत पीड़ादायक है. प्रखंड कार्यालय यहां से काफी दूर है. इसलिए नया प्रखंड का निर्माण जैतगढ़ में होना बेहद आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला

: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण
सियाल जोड़ा के ग्रामीण मुंडा हेमंत महतो ने कहा कि ओडिशा के सीमावर्ती झारखंड के क्षेत्रों का विकास के लिए नया प्रखंड का होना बेहद जरूरी है. उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि नया समिति के गठन होने के बाद नए प्रखंड के लिए जगह का भी चयन कर लें. बुद्धिजीवी शरद प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के अलावा खाद तथा बीज के लिए भी चंपुआ, ओडिशा पर निर्भर रहना पड़ता हैं. अगर जैंतगढ़ में नया प्रखंड बन जाता है तो हमारे किसानों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-mla-inaugurated-new-transformer-happiness-among-villagers/">तांतनगर

: विधायक ने नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में  शंभू गुप्ता, बबीता प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान, हसीन अख्तर, मुखिया जयंती विराम, मुंडा हेमंत महातो, सामाजिक कार्यकर्ता शंभू गुप्ता, आमिर हिंदुस्तानी, हसीन अख्तर, पुरुषोत्तम प्रधान, बबीता प्रधान, शरद प्रधान, जोगन हेंब्रम, प्रकाश प्रधान, मित्रभानु प्रधान, विश्वजीत कुमार, अरविंद प्रधान, खगेश प्रधान, रितेश प्रधान, रामचंद्र प्रधान, नारोहम प्रधान, विपिन माझी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-momin-conference-honored-88-meritorious-students/">चाईबासा

: मोमिन कॉन्फ्रेंस ने 88 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही