Search

 
 
 

किरीबुरू : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : विश्व आदिवासी दिवस को भव्य तरीके से मनाने को लेकर अंतिम तैयारी बैठक नोवामुंडी स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को हुई. विश्व आदिवासी दिवस तैयारी समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने इसकी अध्यक्षता की. उन्होंने बताया कि आगामी 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष और भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में आदिवासियों की कला, संस्कृति, परम्परा, वेशभूषा आदि की झलक देखने को मिलेगी. कार्यक्रम में समाज के विद्वान, शिक्षाविद समेत सैकड़ों लोग विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों से भाग लेंगे. आदिवासियों की परम्परा, व्यवस्था, संस्कृति की रक्षा कैसे हो, आदिवासियों का शोषण व अत्याचार कैसे बंद हो, इस पर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया जाएगा. बैठक में घनश्याम हेम्ब्रम, गौतम मिंज, अंबिका दास, दशमति बोदरा, जयराम बरजो, गंगाधर चातोम्बा, लखन चातोम्बा, शशीनाथ पिंगुवा, सुमित्रा लागुरी, डेबराम तुबिड, मनोज लागुरी आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-strengthens-defense-by-signing-provat-lakra/">जमशेदपुर

: जेएफसी ने प्रोवेट लाकड़ा के साथ अनुबंध कर डिफेंस को किया मजबूत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही