Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गुवा थाना में बैठक कर मानकी-मुंडा से ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की

Advertisement
Advertisement
Kiriburu/Gua : गुवा थाना में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में रविवार को 10 गांवों के मानकी-मुंडा व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी ने विभिन्न गांवों में बढ़ते अंधविश्वास, डायन-बिसाही, भूमि विवाद, नशापान आदि को लेकर होने वाली जघन्य हत्यायें, मारपीट व घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त की. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानकी-मुंडाओं व ग्रामीणों को जागरूक किया. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से ऐसी घटनाओं को समय से पहले रोकने के लिए पूरा सहयोग करने, गांवों में निरंतर बैठक कर ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rafiq-a-professional-criminal-of-the-city-in-custody-for-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में शहर का पेशेवर अपराधी रफीक हिरासत में, अबतक दो दर्जन से पूछताछ
विवादों का समाधान बैठ कर निष्पक्ष रूप से करने, समाधान नहीं होने की स्थिति में पुलिस को जानकारी देकर घटनाओं को समय पूर्व रोकने आदि की अपील की. उन्होंने गांव के पुजारियों से भी आग्रह किया कि किसी के बीमार होने की स्थिति में वे पूजा पाठ कर मुर्गा की बली देने आदि का कार्य न कर पहले मरीज को इलाज के लिए अस्पताल भेजें. पूजा-पाठ के दौरान किसी ग्रामीण के उपर डायन होने का आरोप नहीं लगायें. बैठक में एसआई परेश रजवार, धनंजय कुमार सिंह, बिरसा चाम्पिया, सुरेश चाम्पिया, सुखराम सिरका, बुधराम सीधू, जगदीश पूर्ति, चरण चाम्पिया, गोमा मार्ली, रामराय चाम्पिया, चन्द्रमोहन सिरका, कोलाय बोयपाई आदि दर्जनों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही