Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीईआरसी में कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की हुई बैठक

Kiriburu (Shailesh Singh): बुकासाई आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में कम्युनिटी ऐजुकेशन रिर्सोस सेंटर (सीईआरसी) बुकासाई में कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की बैठक हुई. बैठक में संचालन समिति के पदाधिकारी व सलाहकार ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी. बैठक में मुख्य रूप से बाल-विवाह और बालश्रम के रोकथाम के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. बच्चों को बताया गया कि सभ्य समाज के लिए बाल-विवाह और बालश्रम एक अभिशाप है. इस अभिशाप को कभी भी अपने जीवन में शामिल नहीं होने देना है और हमेशा बाल-विवाह और बालश्रम का विरोध करना है. बैठक में बाल-विवाह व बालश्रम रोकथाम के लिए बने कानून की संक्षिप्त जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-two-arrested-for-smuggling-illegal-coal-went-to-jail/">बालूमाथ

: अवैध कोयला तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, गये जेल

28 मई को छात्र के अभिभावकों संग की जाएगी बैठक

बैठक में सीईआरसी संचालन समिति के अध्यक्ष मंजित कोड़ा ने कहा कि बाल-विवाह व बालश्रम करवाने वाले पकड़े जाते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की हो सकती है. बैठक में उपाध्यक्ष जयकिशन बोबोंगा ने कहा कि 28 मई को छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक की जाएगी. बैठक में छात्र-छात्राओं ने सीईआरसी सेवाओं पर अपना अनुभव साझा करते हुए एक अतिरिक्त कम्प्यूटर शिक्षक उपलब्ध करवाने की मांग संचालन समिति से की. बैठक में सीईआरसी के विकास को लेकर मंथन किया जाएगा. बैठक का संचालन सलाहकार लक्ष्मी कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन सीईआरसी फैसिलिटेटर संजु लागुरी ने किया. बैठक में अध्यक्ष मंजित कोड़ा, उपाध्यक्ष जयकिशन बोबोंगा, सचिव बिशाल गोप, सलाहकार पूनम पुरती, मधुसुदन सिंकू, फैसिलिटेटर संजु लागुरी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही