Search

 
 
 

किरीबुरू : विभिन्न मांगों को लेकर थोलकोबाद में सारंडा के विभिन्न गांव के ग्रामीणों की बैठक आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित दीधा पंचायत के थोलकोबाद में मुंडा गंगाराम होनहागा की अध्यक्षता में थोलकोबाद, कुदलीबाद, कुलायबुरु, बालिबा एवं इन्क्रोचमेंट झारखंडी वनग्रामों की ग्राम-सभा की संयुक्त बैठक हुई. ग्राम सभा में सारंडा के गांवों के सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सारंडा के 10 वनग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने, 2013 से वंचित 6 पंचायत के लोगों को पुन: आवास योजना से जोड़ने, वनाधिकार अधिनियम-2006 के गठन के 16 साल बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में सवाल नहीं उठाने पर सभा में नाराजगी जताई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-films-industry-should-be-promoted-in-jharkhand-as-well-oscar-worthy-films-should-be-made-here-too-mp/">जमशेदपुर

: झारखंड में भी फिल्स उद्योग को बढ़ावा मिले, यहां भी ऑस्कर पाने योग्य फिल्में बनें : सांसद

मौलिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने का लिया गया निर्णय

[caption id="attachment_618999" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Gram-Shabha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में शामिल ग्रामीण.[/caption] सभा में सर्वसम्मति से कुलायबुरू से थोलकोबाद भाया बालिबा सड़क का निर्माण तत्काल करवाने, थोलकोबाद से टोयबो (पर्यटन स्थल) तक सड़क का निर्माण, वर्ष 2013 से वंचित सारंडा के 6 पंचायत के ग्रामीणों को आवास योजना से जोड़ने, 1905-1927 के बीच बसे 10 वनग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा देने, थोलकोबाद आवासीय विद्यालय वर्तमान में मनोहरपुर में संचालित है उसको पुनः थोलकोबाद लाने की सरकार से मांग की गई. बैठक को पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आस संयोजक सुशील बारला, शांन्तिएल कंडायबुरु, ओडे़या देवगम, छोकरों केराई, गुमिदा जातरमा, विश्वपाल कन्डुलना, देवेन्द्र नाग, गब्रिएल एवं बेनेडिक्ट लुगुन ने भी सम्बोधित किया. सभा में अपने मौलिक अधिकारों के लिए चरणबद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही