Search

 
 
 

किरीबुरु : एनजेसीएस में सेलकर्मियों के बोनस पर हुई बैठक बेनतीजा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : एनजेसीएस में बोनस को लेकर सेल प्रबंधन एवं ट्रेड यूनियन के बीच 17 अक्टूबर को हुई बैठक बेनतीजा रही. बोनस को लेकर कोई फैसला अथवा नतीजा नहीं निकलने से सेलकर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है. मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक मीटिंग का दौर चलता रहा, लेकिन बोनस की राशि तय नहीं की जा सकी. सेल प्रबंधन ने 22579 रुपए से अधिक देने से इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manki-munda-adhikar-padyatra-reached-sundernagar-on-the-third-day/">जमशेदपुर

: तीसरे दिन सुंदरनगर पहुंची मानकी मुंडा अधिकार पदयात्रा
वहीं, एनजेसीएस यूनियन के नेता 40 हजार 500 रुपए से अधिक की मांग करते रहे. दिनभर मीटिंग होने के बाद भी बीच का रास्ता नहीं निकाला जा सका. यूनियन नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के गुस्से को भड़काने में प्रबंधन की नीति ही बड़ी भूमिका निभा रही है. एनजेसीएस सदस्य ट्रेड यूनियन के नेताओं ने बताया कि प्रबंधन से साथ वार्ता विफल रही है. कुछ भी फैसला नहीं हुआ. मीटिंग से सभी लोग उठ गए हैं. बैठक में एनजेसीएस के एटक, इंटक, बीएमएस, सीटू एवं एचएमएस के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही