Search

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु प्रीमियर वॉलीबॉल लीग 12 से 14 तक

  • खिलाड़ियों की हुई नीलामी, दूसरी बार हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : आईपीएल की तर्ज पर मेघाहातुबुरु में दूसरी बार मेघाहातुबुरु प्रीमियर वॉलीबॉल लीग (एमपीएल) का आयोजन 12 से 14 अप्रैल तक मेघाहातुबुरु मैदान में वॉलीबॉल वारियर्स एवं सेल मेघाहातुबुरु प्रबंधन के सपोर्ट से आयोजित किया जाएगा. इस एमपीएल हेतु छः टीमों के फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने का कार्यक्रम मेघा क्लब में आयोजित की गई. युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने व खेल में रोमांच लाने हेतु यह ऑक्शन का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/six-children-killed-20-injured-as-school-bus-overturns-in-haryana/">हरियाणा

में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, 20 घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Meghahatuburu-Leeg-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रत्येक टीम के फ्रेंचाइजी को अधिकतम 3 हजार रूपये अपने-अपने टीम के खिलाडि़यों का चयन हेतु बोली लगाने की राशि निर्धारित की गई थी. इन 3 हजार में प्रत्येक टीम के फ्रेंचाइजी को 7 खिलाड़ियों पर बोली लगाना था. ऑक्शन में कुल 54 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें से 42 खिलाडियों के लिये बोली लगी. खिलाड़ियों की बोली के लिए न्यूनतम राशि 200 रुपये निर्धारित की गई थी. जिन खिलाडि़यों के लिये बोली नहीं लगी उनको लौटरी के आधार पर विभिन्न टीमों में शामिल किया गया. इस औक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी सुमित बारा (950 रूपये), सौरभ कुमार (800 रूपये), मीत करुवा, रोनक लकडा़, जैद हासमी, अभिषेक गुप्ता (700-700 रूपये) क्रमशः तीन स्थान पर रहे. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/grand-procession-will-be-taken-out-on-sarhul-festival-there-will-be-power-cut-in-ranchi-from-3-oclock/">सरहुल

पर्व पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रांची में तीन बजे से बिजली रहेगी गुल
इस प्रतियोगिता की छः टीमें व उसके खिलाड़ी इस प्रकार से- सारंडा टाइगर्स- उमेश पात्रो, इंतखाब आलम, सुमित, ईशान सिंह कठोते, रोनित पात्रो, रेमंड जौन लाफरी, सुमित बारा, प्रताप चन्द्र सेठी. माइनिंग लौयन से प्रकाश कुमार सिंह, सूर्या मोहंती, अमित दास, सूरज सिंह, इबरार मंसूरी, सरफराज मंसूरी, अमर ज्योति दास, प्रदीप दुबे, जौन सत्यजीत. मास्टर्स किंग ऑ वैली से दुर्गेश कुमार, भी के सुमन, सुलभ दीक्षित, आशीष कुमार, मीत करुवा, हर्ष राय, गणेश, भोलानाथ दास, आदित्य बिहारी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-driver-died-four-laborers-injured-after-tractor-overturned-in-itor-village/">चक्रधरपुर

: ईटोर गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत, चार मजदूर घायल
मेकेनिकल योद्धा से प्रफुल्ल मंडल, निखिल, प्रकाश कुमार, सुरेश गुप्ता, परमजीत सिंह, पी के पंडा, उजेश्वर राय, तन्मय कुमार विकास मिश्रा, टीकेश्वर बारीक. सारंडा एलिफेंट से सौरभ कुमार, शुभम कुमार, आदित्य राज सिंह, अफताब आलम, प्रवीण केरकेट्टा, रोनक लकडा़, परमीन्दर सिंह गिल, अजय नाग. रौयल चैलेन्जर्स से कुंदन झा, जैद हाशमी, जगन्नाथ दास, केबी थापा, जगदीप महाराणा, अभिषेक नायक, अभिषेक गुप्ता, घनश्याम मुंडा, अरुण कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rats-gnaw-on-the-dead-body-kept-in-the-mortuary-in-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में चूहों ने शवगृह में रखे शव को कुतरा
शहर के युवाओं व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु मेघाहातुबुरु के सीजीएम आर पी सेलबम, खेल सचिव सह महाप्रबंधक भी के सुमन, अभिजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रफुल्ल मंडल आदि अधिकारियों व सेलकर्मियों का निरंतर प्रयास जारी है. प्रतियोगिता का स्पोंसर्स सेल के ठेकेदार राकेश पांडेय, सुजीत दास, वृजनाथ प्रसाद, श्याम सुंदर आदि ठेकेदार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chakradharpur-youth-murdered-near-kyapta-village/">चाईबासा

: चक्रधरपुर के युवक की क्यापता गांव के पास हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp