Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने किसानों के बीच कृषि उपकरण व बीज किया वितरित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान के सीजीएम आरपी सेलबम ने शनिवार को कुमडीह गांव में किसानों के बीच कृषि उपकरण व बीज का वितरित किया. सीजीएम आरपी सेलबम ने ग्रामीणों से कहा कि वह तमाम मौसमों के अनुसार अपने खेतों में विभिन्न प्रकार की फसलें एवं सब्जियां अवश्य लगाये. हरी सब्जियां आपकी आर्थिक श्रोत व परिवार को पौष्टिक आहार देकर विभिन्न बीमारियों से बचाएगी. मेघाहातुबुरु प्रबंधन बीते दिनों भी किसानों को कृषि उपकरण के अलावे बीज प्रदान की थी और आगे भी सहयोग करती रहेगी. मौके पर झारखण्ड खान समूह के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन सोनकुशरे, महाप्रबंधक एस के सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक (सिविल) के बी थापा, उप महाप्रबंधक (खनन सह प्रभारी सीएसआर) संजय कुमार एवं सहायक महाप्रबंधक (सिविल सह सीएसआर) राम बाबू डोराडला उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-rpf-launched-awareness-campaign-against-witchcraft/">घाटशिला

: आरपीएफ ने डायन बिसाही के विरोध में चलाया जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही