Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन 3-4 जून को क्विज और ड्राइंग कॉम्पिटिशन का करेगा आयोजन

 
  • खान पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षण विषय पर होगा क्विज और ड्राइंग कॉम्पिटिशन
  • 3 जून को मेघाहातुबुरु खदान के कर्मियों के बच्चे और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच होगा कॉम्पिटिशन
  • 4 जून को आयोजित कॉम्पिटिशन में खदान के सभी कर्मी लेंगे भाग 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन क्विज और ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन करेगा. खान पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षण विषय पर मेघाहातुबुरु खदान के कर्मचारियों के बच्चे और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मुकाबला होगा. यह प्रतियोगिता 3 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एचआरडी सेंटर मेघाहातुबुरु में आयोजित किया जायेगा. वहीं अगले दिन यानी 4 जून को उक्त विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में खदान के सभी कर्मी (कार्यकारी और गैर-कार्यकारी) भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु खदान के जनरल आफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम साढे़ चार बजे से साढे़ पांच बजे तक आयोजित की जायेगी.  सीजीएम आर पी सेलबम ने सभी कर्मचारियों के बच्चों, सेलकर्मियों और केवी स्कूल के छात्र-छात्राओं को क्विज़ और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/02rc_m_1_02062024_1.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही