Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल के नये आवास में स्थानान्तरित हुआ मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत का कार्यालय

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु (उत्तरी) पंचायत का कार्यालय सेल की मेघाहातुबुरु खदान के टाउनशिप स्थित आवास संख्या- ए टाइप 90/8 (उपर तल्ला) से स्थानान्तरित कर आवास संख्या-  ए-47/7 में किया गया. इसी आवास क्षेत्र में मुखिया लिपि मुंडा का भी आवास है. इस संबंध में मुखिया लिपि मुंडा ने बताया कि तत्कालीन पंचायत कार्यालय काफी जर्जर एवं पूरी तरह से टूटा-फूटा हुआ था. वहां कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानान्तरित कार्यालय से जनता की तमाम समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा. नये कार्यालय में मुखिया लिपि मुंडा की अध्यक्षता में पंचायत के प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों की बैठक भी हुई. बैठक में पंचायत सचिव एस बोयपाई, उप मुखिया शमशाद आलम, वार्ड सदस्य इमलिया बोबोंगा, करमु सलुकद, सविता पात्रो, टुरी पूर्ति, सावित्री कोड़ा, जीतु सिद्धू, सुकुरमुनी चेरोवा, चन्द्र राम मुंडा, प्रसाद नायक, सुनीता पान, अनिता पान, बीएलओ कुंती, एएनएम फुलकेरिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-raids-against-illegal-mining-five-sand-laden-trucks-seized/">रांची

: अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान, बालू लदे पांच हाइवा जब्त
उल्लेखनीय है कि झारखंड में तीन पंचायत चुनाव संपन्न हो गये, लेकिन किरीबुरु पूर्वी एवं पश्चिमी, मेघाहातुबुरु उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत का आज तक अपना पंचायत भवन नहीं बन सका. अपना पंचायत भवन नहीं होने से पंचायत का कार्य प्रभावित होता है. किरीबुरु पूर्वी पंचायत का पंचायत भवन बराईबुरु में बन रहा था, लेकिन वर्षों से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर अधूरा पड़ा है. मुखिया के आवास से ही पंचायत का कार्य संचालित होता है. मेघाहातुबुरु उत्तरी का पंचायत भवन करमपदा में बन रहा था, जो वर्षों से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ अधूरा पड़ा है. मेघाहातुबुरु दक्षिणी एवं उत्तरी का अस्थायी पंचायत कार्यालय सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के आवास में, जबकि किरीबुरु पश्चिम का कार्यालय सेल किरीबुरु के मुर्गापाड़ा स्थित आवास में संचालित हो रहा है. उक्त चारों पंचायतों का अपना पंचायत कार्यालय नहीं होना बड़ी दुर्भाग्य की बात है. इसे भी पढ़ें : इजरायली">https://lagatar.in/israeli-air-force-kills-top-hamas-commander-bilal-al-qadra-many-hamas-bases-destroyed/">इजरायली

एयर फोर्स ने हमास के टॉप कमांडर बिलाल अल कदरा को मार गिराया, आतंकी ठिकाने ध्वस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही