Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु प्रीमियर वॉलीबॉल लीग 2 से 4 अप्रैल तक, छह टीमें लेंगी हिस्सा

Kiriburu (Shailesh Singh)आईपीएल की तर्ज पर मेघाहातुबुरु में पहली बार मेघाहातुबुरु प्रीमियर वॉलीबॉल लीग (एमपीएल) का आयोजन 2 से 4 अप्रैल तक किया जाएगा. मेघाहातुबुरु मैदान में इस लीग के सभी मैच खेले जाएंगे. उक्त जानकारी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन वर्षा की वजह से इसका आयोजन अब दो अप्रैल से होगा. इस एमपीएल हेतु छह टीमों के फ्रेंचाइजी द्वारा बीते 26 मार्च को मेघा क्लब में खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी. युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने व खेल में रोमांच लाने को लेकर यह ऑक्शन का आयोजन किया गया था. यह प्रतियोगिता काफी रोमांचक होगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-assistant-engineer-investigated-the-canal-construction-rejected-the-chips/">चाकुलिया

: कैनाल निर्माण की सहायक अभियंता ने की जांच, चिप्स को रिजेक्ट किया

यह खिलाड़ी हैं टीम में शामिल

इस प्रतियोगिता में सारंडा टाइगर की टीम से कुमार अभिषेक नाइक, जगदीप महाराणा, बिश्वजीत दास, हर्ष कुमार, प्रवीण केरकेट्टा, विद्युत सरकार, अनूप मोहंती, संजीव राऊतिया. रौयल चैलेंजर्स से रवि नंदन प्रसाद, शुभम कुमार, के बी थापा, कुंदन झा, कुमार आशीष, राजू पूर्ति, सत्यम रौय, प्रदीप. माइनिंग टाइगर से जसवीर सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, सुमित सिंह, रेमंड जौन लाफरी, रौनक लकड़ा, राकेश प्रसाद, विशाल दास, अनुज नायक, अशोक पात्रो. सीजीएम सुपर किंग से प्रफुल कुमार मंडल, सूर्या मोहंती, किशोर रेड्डी, इशान सिंह कठोते, अफताब आलम, सरफराज मंसूरी, अरुण कुमार. सारंडा एलिफेंट से संजीव राय, उजेश्वर कुमार राय, सौरव कुमार, परमीत सिंह, प्रकाश जयसवाल, जौनसन किड़ो, सुनील गागराई. मास्टर्स टीम से भीके सुमन, पीके पंडा, बासु हेस्सा, दुर्गेश कुमार, मीत करुवा, अशोक नागरु, विश्वजीत मुखर्जी, कमल रजक अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. इन सारे खिलाडियों को टीम के फ्रेंचाइजी ने बोली लगाकर इस प्रतियोगिता के लिये खरीदा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही