Search

किरीबुरु-मेघाहातुबुरु : ओस की बूंदें बन रहीं बर्फ, सारंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Kiriburu : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर सहित सारंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जनवरी के आखिरी दिनों में इतनी ठंड वर्षों के बाद लोगों ने महसूस की है. 27 और 28 जनवरी को किरीबुरु शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. क्षेत्र में दिन और रात को ठंड इस तरह पड़ रही है कि सूर्य की किरणें भी लोगों में गर्मी उत्पन्न नहीं कर पा रही है. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ा पहनने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-after-the-death-of-the-patient-in-magadha-samrat-hospital-the-ruckus-of-the-family/">आदित्यपुर:

मगध सम्राट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

फुटपाथ पर बसर करने वालों की परेशानी बढ़ी

दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह किरीबुरु स्थित सारंडा सुवन छात्रावास के नीचे खाई में ओस की बूंदें एक बार फिर बर्फ में तब्दील हो गयीं हैं. फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वाले और यात्री शेड में सोने वाले गरीबों को परेशानी हो रही है. जानकारों का कहना है कि आगले एक सप्ताह तक ठंड का व्यापक असर देखने को मिल सकता है. उसके बाद तापमान में निरंतर वृद्धि होने लगेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें:मेघाहातुबुरु">https://lagatar.in/meghahatuburu-thousands-of-liters-of-water-is-being-wasted-due-to-pipe-burst-of-filter-plant/">मेघाहातुबुरु

: फिल्टर प्लांट की पाइप फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//