Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने किरीबुरू सुपर वूमेन को पांच विकेट से किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने किरीबुरु सुपर वूमेन को पांच विकेट से पराजित कर दिया. इसी के साथ मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब अगले दौर में प्रवेश कर गई. सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की है. पहले बल्लेबाजी करते हुये किरीबुरु सूपर वोमेन ने सात विकेट खोकर 40 रन बनाया. इसमें सोनाली ने सर्वाधिक 9 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने 8.1 ओवर में हीं 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया. विजेता टीम की गेंदबाज नेहा ने दो ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-rams-into-trailer-parked-on-nh-shankosais-youth-dies/">जमशेदपुर

: एनएच पर खड़ी ट्रेलर में जा घुसी कार, शंकोसाई के युवक की मौत

प्रतियोगिता में छह महिला टीम ले रही है भाग

इस प्रतियोगिता में शहर की कुल छः महिला टीमें भाग ले रही है. इसमें मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब, किरीबुरु सुपर वूमेन, द वूमेन स्टार, साइनिंग स्टार, थंडर एकादश, हिल्टौप वारियर्स शामिल है. इस दौरान सीजीएम आर पी सेलबम, महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सीजीएम एस एस साहा, महाप्रबंधक ए के पटनायक, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक के बी थापा, संजय कुमार, जी के नायक, ए के विश्वास, डा0 मनोज कुमार, सुलभ दीक्षित, अभिजीत कुमार, जिगिल सिंह, कुलदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार, राजनारायण शर्मा, नागेश झा, अफताब आलम, बीरबल गुडि़या, विजय गुप्ता, शैलेश बारी, शरीफ आलम, बंटी, छोटू गुप्ता, जश्प्रित, हर्षित, गोलू आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गांवों">https://lagatar.in/jharkhands-development-impossible-without-enriching-villages-rajagopal/">गांवों

को समृद्ध किए बिना झारखंड का विकास असंभव : राजगोपाल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही