Search

 
 
 

किरीबुरु : श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों का किया दौरा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बोकारो में सात जुलाई को आयोजित बैठक में गए झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के सभी श्रमिक संगठनों के सदस्यों को बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों ने स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में घुमाया. सेल की किरीबुरु व मेघाहातुबुरु खदान के सेलकर्मी बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस, रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट के ट्रिपलिंग साइट, हॉट रोलिंग प्लांट, स्टॉक पाइल आदि विभागों को देखा. इन खदानों के कर्मचारियों के साथ किरीबुरु खदान के सीजीएम कमलेश राय भी मौजूद थे. इस दौरान खदान के सेलकर्मियों ने पहली बार देखा की वे जिस रॉ मेटेरियल को स्टील प्लांट भेजते हैं, उससे स्टील कैसे बनता है. अंत में इन कर्मचारियों को एसएमएस के कैंटीन में नाश्ता कराया गया. [caption id="attachment_351916" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jharkhand-groups-of-mines-1-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> मजदूर नेताओं से मिलते सेल के निदेशक प्रभारी.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jharkhand-groups-of-mines-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-biggest-impact-of-inflation-on-the-middle-and-lower-middle-class-family/">सरायकेला

: महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम व निम्न मध्यम वर्गीय परिवार पर

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री ने बोकारो प्रबंधन को खदान घुमाने का दिया प्रस्ताव

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने पहले की तरह इंट्रैक्शन प्रोग्राम चलाने की मांग सेल बोकारो प्रबंधन से की. साथ ही खदान कर्मियों को प्लांट घुमाने और प्लांट कर्मियों को खदान घुमाने का प्रस्ताव भी दिया. वहीं, प्रबंधन आने वाले समय पर इसे पूरा करने का भरोसा दिया. बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस से आए श्रमिक सगठनों के लिए बोकारो क्लब में डिनर पार्टी का आयोजन किया गया. इस डिनर पार्टी में सेल के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश भी पहुंचे व सभी श्रमिक संगठनों से मुलाकात की. इस दौरान किरीबुरु के मजदूर नेता सहजाद अहमद ने गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-about-10-thousand-teak-species-are-being-planted-in-the-forests-of-ghatkudi-area/">किरीबुरु

: घाटकुड़ी क्षेत्र के जंगलों में लगाया जा रहा है लगभग 10 हजार सागवान प्रजाती का पौधा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही