Search

 
 
 

Kiriburu : डिग्री कॉलेज मझगांव में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), पश्चिमी सिंहभूम ने मझगांव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मानदेव प्रसाद को ज्ञापन देकर कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं को बहाल करने की मांग की. अभाविप के जिला संयोजक अविनाश कुम्हार ने कहा कि डिग्री कॉलेज मझगांव में कॉलेज प्रारंभ होने से लेकर वर्तमान तक कुछ भी सुधार नहीं हुआ है. यहां शिक्षकों का भारी अभाव के अलावे शुद्ध पेयजल की समस्या है. विद्यार्थी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. इस कारण कई बीमारियों का शिकार विद्यार्थी होते हैं. कॉलेज परिसर में स्वच्छता का भारी अभाव है. मझगांव डिग्री कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र के अलावा कोई और शिक्षक नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-8-bells-stolen-by-breaking-the-lock-of-mata-kansara-temple-of-nakti/">Chakradharpur

: नकटी के माता कंसरा मंदिर में ताला तोड़कर 8 घंटी की चोरी
कॉलेज में सेमेस्टर वन से लेकर सेमेस्टर सिक्स तक के विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाता है. सभी सेमेस्टर में 5 से 7 विषयों की परीक्षा ली जाती है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को क्या ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट ला पाएंगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान की मांग की है. मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. मांगपत्र सौंपने वालों में जिला संयोजक अविनाश कुम्हार, कॉलेज मंत्री सबिता पिंगुवा, जसमिल हेम्बम, सरिता हेस्सा, बासमती, दिनेश हेम्ब्रम, बीरबल पिंगुवा, सोमा जेराई, ज्योति सिंकु, रसिका पिंगूवा, कुंती कुमारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bhoomipujan-performed-for-construction-of-kali-puja-pandal/">Adityapur

: काली पूजा पंडाल निर्माण का किया भूमिपूजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही