Search

 
 
 

किरीबुरु : राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल जगन्नाथपुर के मेसकर्मी भागे, छात्र भूखे

 
  • डैमेज कंट्रोल में लगा कॉलेज प्रबंधन, छात्रों को घर जाने को कहा
Kiriburu (Shailesh Singh) : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जलडीहा, जगन्नाथपुर के छात्र मेस के सारे कर्मचारी काम छोड़ कर भाग गए हैं. इस वजह से इंजीनियरिंग के छात्रों को भूखे रहना पड़ रहा है. इस कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. इस डैमेज कंट्रोल तथा मामले को छिपाने के प्रयास में कॉलेज प्रबंधन लगा हुआ है. अब सारे छात्रों को घर जाने के लिए विद्यालय प्रबंधन कह रहा है. इंजीनियरिंग के छात्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 3 बजे मेस के सारे कर्मचारी भाग गये. हमलोगों का पैसा भी साथ लेकर भाग गये. यह पैसा राशन के लिए जमा किया गया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-opened-fire-in-tupudana-five-arrested/">रांची

: तुपुदाना में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, पांच गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Jagnnathpur-Mes-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेस कर्मचारियों के लीडर के खाते में ही पैसा जमा था. सुबह जब हमलोग मेस में क्या खाना बन रहा है देखने गये तो मेस बंद था. सारा सामान जहां तहां बिखरा पड़ा था. रसोई में राशन सामग्री भी नहीं थी. इसकी शिकायत जब कॉलेज के प्राचार्य से छात्र करने गये तो उन्होंने कहा कि मेस का स्टाफ भागा नहीं है, बल्कि स्टाफ खोजने गया है, जबकि सच्चाई बिल्कुल अलग है. छात्रों ने बताया कि इस कॉलेज में भारी अव्यवस्था है. कॉलेज का डीजी नहीं चलता, शुद्ध पेयजल व भोजन नहीं मिलता, शौचालय-बाथरुम काफी गंदा रहता है, साफ-सफाई की बेहतर सुविधा नही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-shot-dead-their-old-comrade-nelson-bhengra/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Jagnnathpur-Mes.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हमारी समस्या व व्यवस्था को देखने कोई नहीं आता. विकट परिस्थिति में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर भविष्य निर्माण का ख्याल नहीं रहता तो यहां से कब की पढ़ाई छोड़ चले जाते. उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से हमारी इंटरनल परीक्षा होने है. लेकिन आज के हालात की वजह से यह परीक्षा रद्द कर दी गई है. अब छात्रों को कहा जा रहा है कि सारे छात्र अब अपने-अपने घर जाओ. छात्रों ने बताया कि इससे पहले के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार काफी बेहतर थे, लेकिन वर्तमान प्राचार्य लखन सिंह के कार्यकाल में भारी अव्यवस्था व अनियमितता का माहौल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही