Search

 
 
 

किरीबुरु : खदान के डम्पर ऑपरेटर ड्यूटी में मोबाइल नहीं रखेंगे, अन्यथा होगी कार्रवाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh)सेल की किरीबुरु प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान डम्पर चालकों को अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखने का आदेश जारी किया है. यह आदेश किरीबुरु में 4 जून को हुई भीषण डम्पर दुर्घटना के बाद 5 जून को 11 बजे से तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है. किरीबुरु के सहायक महाप्रबंधक (खनन) रथिन विश्वास ने जारी आदेश में कहा है कि 5 जून की सुबह हॉपर साइट पर डीडीएमएस, चाईबासा रीजन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डम्पर केबिन में एक चालक अपने साथ मोबाइल फोन ले जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-starts-investigation-of-balasore-train-accident-tmc-congress-said-why-cbi-investigation/">सीबीआई

ने शुरू की बालासोर ट्रेन हादसे की जांच, टीएमसी, कांग्रेस ने कहा, CBI जांच क्यों? सुरक्षा के खोखले दावे उजागर हो गये
मोबाइल फोन का उपयोग करना बहुत खतरनाक है और संचालन के दौरान दुर्घटनाएं हो सकती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, यह तत्काल प्रभाव से (यानी, 5 जून की सुबह 11 बजे) ऑपरेटरों के लिए खान संचालन के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग और ले जाने को प्रतिबंधित किया जाता है. किसी भी कारण वाहन के संचालक ड्यूटी के दौरान कोई मोबाइल नहीं रखेंगे. अन्यथा दोषी के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. किसी आपात स्थिति में परिचालकों का परिवार संबंधित पाली के पाली प्रभारी से संपर्क कर सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही