Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, हीटर व अलाव जला ठंड से बच रहे लोग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में वर्षा व बादलों के साथ-साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. अचानक बढी़ ठंड से बचने के लिये लोग दिन में भी गर्म कपडा़ व टोपी पहन इलेक्ट्रिक हीटर अथवा अलाव सेकते नजर आये. इसे भी पढ़ें : प्रगति">https://lagatar.in/display-of-ranchi-smart-city-plans-put-up-in-pragati-maidan/">प्रगति

मैदान में लगा रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं का डिस्प्ले
मेघाहातुबुरु के मीना बाजार में भी कुछ युवक एक दुकान शेड के नीचे हीटर जलाकर सेकते नजर आये. आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है. बादल हटने के बाद ठंड में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है. ठंड की वजह से सड़कों व बाजार में लोगों की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : प्रगति">https://lagatar.in/display-of-ranchi-smart-city-plans-put-up-in-pragati-maidan/">प्रगति

मैदान में लगा रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं का डिस्प्ले

चाईबासा : चाहत देवगम की जमीन का सीमांकन आज

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर अंचल क्षेत्र के तमाड़बांध में स्थित मतकमहातु निवासी तथा कोल्हान भूमि बचाओ समिति के मीडिया प्रभारी चाहत देवगम की पैतृक जमीन का सीमांकन 18 जनवरी को किया जायेगा. इसके लिये सदर अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस (सीमांकन वाद संख्या-241/2023-2024) भी जारी कर दिया है. चाहत देवगम ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिये पूर्व में आवेदन किया था जिसे सीओ ने स्वीकृत कर लिया था. नोटिस के अनुसार जिस जमीन का सीमांकन किया जाना है. वह जमीन तमाड़बांध में अवस्थित है. जिसका खाता संख्या-139, खेसरा संख्या-456 तथा रकवा-16 डिसमिल है. इसे भी पढ़ें : एचईसी">https://lagatar.in/lockout-in-hec-for-second-day-entry-banned-in-all-three-plants-including-headquarters/">एचईसी

में दूसरे दिन भी तालाबंदी, मुख्यालय सहित तीनों प्लांटों में प्रवेश पर रोक
इधर, चाहत देवगम ने बताया कि यह पैतृक जमीन उनकी अपनी है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसपर साजिश के तहत कब्जा जमाने की कोशिश में हे. चाहत देवगम ने कोल्हान भूमि बचाओ समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से सीमांकन के दौरान स्थल पर रहने की अपील की है. वहीं चाहत देवगम को भी सीमांकन के समय रहने का निर्देश दिया गया है. इधर, समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने कहा कि चाईबासा तथा इसके आसपास जमीन हस्तांतरण में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. जिला प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-encounter-between-militants-and-security-forces-in-thoubal-three-bsf-soldiers-injured/">मणिपुर

: थौबल में उग्रवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, BSF के तीन जवान घायल, कर्फ्यू लगा

किरीबुरु : टोंटोगड़ा गांव क्षेत्र में हाथी आने से ग्रामीण भयभीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Hathi-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना अन्तर्गत टोंटोगड़ा गांव क्षेत्र में एक हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है. टोंटोगड़ा के मुंडा सेलाय बुरमा ने बताया की एक हाथी गांव से सटा जंगल में मौजूद है. गांव के लोग सुबह जब पत्ता तोड़ने गये तो उक्त हाथी ने उन लोगों को काफी दूर तक दौड़ाया. सभी ग्रामीण व बच्चे सुरक्षित भाग कर गांव पहुंच गये. इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी">https://lagatar.in/parade-rehearsal-for-republic-day-celebrations-was-done-at-morhabadi-ground/">मोरहाबादी

मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर किया गया परेड रिहर्सल
किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंच है. उसने बताया कि हाथी से हम ग्रामीणों में भयभीत हैं. अगर गांव में घुसा तो नुकसान पहुंचा सकता है. ग्रामीणों का रोजगार का मुख्य स्रोत जंगल में पाये जाने वाला वनोत्पाद हैं. लेकिन यह हाथी ने लोगों का रोजगार प्रभावित कर दिया है. कुछ दिन पूर्व इस हाथी को मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में देखा गया था. अब वह जंगल होते टोंटोगड़ा पहुंच गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही