Search

 
 
 

किरीबुरू : अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में माइनिंग-ए ने जेनरल ए को किया पराजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में माइनिंग-ए ने जेनरल-ए को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. माइनिंग-ए टीम से डॉ. मनोज कुमार, मानस रंजन राउत, अमर ज्योति तथा जेनरल-ए से महाप्रबंधक संजय बनर्जी, अफताब आलम, जगदीप महाराणा ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी टीमों को हराया और फाइनल में जगह बनाया. प्रतियोगिता सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में आयोजित गुई. फाइनल मुकाबला गुरुवार रात लगभग 11 बजे संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरु खदान की कुल 8 टीमों ने भाग लिया था. जिसमें इलेक्ट्रिकल, जेनरल ए, जेनरल बी, प्लांट, माइनिंग ए, माइनिंग बी, एफ एंड ए, मेकैनिकल/सर्विसेस शामिल थी. विजेता और उप विजेता टीम को सीजीएम आरपी सेलबम ने ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-local-people-upset-due-to-illegal-storage-of-sand-will-complain-to-dc-sp-and-dfo-2/">आदित्यपुर

: बालू के अवैध भंडारण से स्थानीय लोग परेशान, डीसी,एसपी व डीएफओ से करेंगे शिकायत

सीजीएम ने दोनों टीमों की सराहना की

[caption id="attachment_531880" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/badmintan-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ग्रुप फोटो में सारे अधिकारी व दोनों टीम के खिलाड़ी.[/caption] अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने दोनों टीमों को विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन में नयी उर्जा एवं आपसी प्रेम व भाईचारा लाती है. इससे तनाव दूर होता है. इस प्रतियोगिता में सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया. मेघाहातुबुरु खदान के सेलकर्मी अपने आप को विभिन्न प्रकार के खेलों के जरिये स्वस्थ रखें. इससे स्वंय तथा सेल दोनों को वह फायदा पहुंचायेंगे. आगे भी अन्य खेलों का आयोजन होगा. शुक्रनार को मेघाहातुबुरु शहर के खिलाड़ियों के लिये ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इसमें पुरुष, महिला एंव मिश्रित डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, उप महाप्रबंधक अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार, जी के नायक, आर स्वांय, बीरबल गुड़िया, एनएन घटवारी, वीर सिंह मुंडा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मुकेश">https://lagatar.in/engagement-of-mukesh-ambanis-younger-son-anant-ambani-and-radhika-these-bollywood-stars-attended/">मुकेश

अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका की सगाई, इन बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही