Search

किरीबुरु : माइनिंग व प्लांट मैकेनिकल ने अपने-अपने मैच जीते

अंतर विभागीय लीग ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय लीग ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे रोमांचक मुकाबले में माइनिंग ने इलेक्ट्रिकल को 3 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुई माइनिंग ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाये. इसमें जे साशमल 34 रन (31 गेंद), मानस रंजन राऊत 25 रन (25), अमर ज्योति दास ने 22 रन (13 गेंद) बनाये. अजय नाग ने 3 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट, नीरज सोय ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल की टीम ने 114 रन हीं बना सकी. इसमें जी के नायक ने 27 रन (22 गेंद), अजय नाग 25 रन (11 गेंद) बनाये. जबकि जे साशमल ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिये. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-masiatu/">लातेहार

: मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध
इससे पहले उद्घाटन मैच में प्लांट-मैकेनिकल की टीम ने जनरल को 8 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये जनरल की टीम ने 14.3 ओवर में हीं अपने सभी विकेट खोकर 72 रन बना पायी. इसमें जाकी अहमद ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लांट-मेकैनिकल की टीम ने 9 वां ओवर में हीं दो विकेट खोकर विजय प्राप्त की. विजेता टीम की तरफ से सर्वाधिक 31 रन प्रवीण केरकेट्टा ने बनाया तथा अजीत कुमार एवं आलम अंसारी ने 3-3 विकेट लिये. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-masiatu/">लातेहार

: मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध
इस दौरान सीजीएम आर पी सेलबम, महाप्रबंधक  योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक अरविन्द बिन्हा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, कल्याण माझी, जीके नायक, सहायक महाप्रबंधक एन के विश्वास, अनिल मरांडी, डा. मनोज कुमार, मानस राउत, मोहन कुमार, अजीत कुमार, सर्वेश कुमार, आलोक वर्मा, सुषमा योगेश राम, नीलम वर्मा, नीरु सिंह, मृत्युंजय कुमार, कुलदीप सिंह, आलम अंसारी, संजू सैमसम, मो0 कैफ, प्रभात मिंज, अफताब आलम आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/junior-engineer-candidates-took-out-jsscs-funeral-pyre-got-their-heads-shaved/">जूनियर

इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी, मुंडवाया सर

ग्रामीण व आजसू नेता ने सेल प्रबंधन के साथ की बैठक

  • विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों संग की चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Noamundi-Sail-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आज सोमवार को गुवा पश्चिमी पंचायत गुवा बीएसएल सेल ऑफिस में गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर डॉक्टर टी सी,आनंद की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक का नेतृत्व करते आजसू केंद्रीय सदस्य समीर शेख,गंगदा पंचायत के कासिया पेचा के मुंडा सिंगा सुरीन को डॉ, टीसी आनंद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गंगदा पंचायत के मुखिया से 40 कंबल को लेकर के क़ासिया पेचा गांव के ग्रामीणों को ही मिलेगा. आजसू केंद्रीय सदस्य समीर शेख ने साथ यह भी कहा कि मोबाइल एंबुलेंस गांव में भिजवाया जाए. इस पर डॉ टी. सी.आनंद ने कहा कि कासिया पेचा के ग्रामीण को भी मोबाइल एंबुलेंस की सेवा मिलेगी.जल्द ही पेचा गांव के ग्रामीणों को भी बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-annual-sports-competition-at-dr-ambedkar-nursery-school/">किरीबुरु

: डा अम्बेडकर नर्सरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
क़ासिया पेचा के स्कूलों का भी बाउंड्रीवाल कराया जाएगा. सेल प्रबंधन द्वारा आश्वासन मिलने पर आजसू केंद्रीय सदस्य समीर शेख ने सेल को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में ऐसा कोई अड़चन न आए समीर शेख इशारों इशारों में ही सेल प्रबंधन के समक्ष अपनी बात को रख दिया. अब मुंडा, मानकी एवं ग्रामीण गुवा सेल प्रबंधन से डायरेक्ट मुलाकात कर अपनी समस्याओं को लेकर बैठक करेगी. इस बैठक में उपस्थित आजसू नेता केंद्रीय सदस्य समीर शेख, सेल के अधिकारी डॉ टीसी आनंद, डीजीएम सीएसआर के अनिल कुमार, क़ासिया पेचा गांव के मांगता सुरीन, मुंडा सिंगा सुरीन, मंगड़ू सुरीन, जुदू सुरीन, धनंजय पांडे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : विभिन्न">https://lagatar.in/abvp-sitting-on-dharna-in-front-of-raj-bhavan-for-various-demands/">विभिन्न

मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरने पर बैठा अभाविप

चाईबासा : वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत कुमार घोष का निधन

  • जिला बार एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Adhivakta-Nidhan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत कुमार घोष का आकस्मिक निधन उनके सेन टोला स्थित आवास में सोमवार की सुबह में हो गया. प्रशांत कुमार घोष एक मिलनसार ,मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे. उनके निधन को लेकर जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद में कहा कि जिला बार एसोसिएशन चाईबासा में प्रशांत कुमार घोष दिनांक 13/3/69 से वकालत प्रारंभ की. 56 वर्षों तक वकालती पेशे में कार्यरत रहे. प्रशांत कुमार घोष दीवानी, फौजदारी एवं राजस्व मामलों के अधिवक्ता थे. वे एजीपी रहे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-masiatu/">लातेहार

: मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध
उनका निधन होना बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है. मौके पर मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के कैसर परवेज, महासचिव फादर आगस्टिन कुल्लू, संयुक्त सचिव विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, सतीश चंद्र महतो, सरकारी वकील पवन शर्मा, गोरांग महतो, किशोर महतो, रघुवर महतो, दामोदर लाल विश्वकर्मा, राजकुमार प्रजापति, दिलीप प्रजापति, आशीष सिन्हा, राकेश पांडेय, जयंती कुमारी,अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, अधिवक्ता अमरेश साव, बालाजी बारीक, मनीष देवगम, सुनील छाबड़ा, संजीव ठाकुर, अली हैदर के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-flags-off-aastha-special-train/">जमशेदपुर

: सांसद ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

किरीबुरु : आय प्रमाण पत्र में कोर्ट एफिडेविट का छात्रों ने किया विरोध

  • मनोहरपुर प्रखंड के बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Manoharpur-BDO-Student.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड में आय प्रमाण पत्र बनाने में लग रहा है कोर्ट एफिडेविट. जिसको लेकर यहां के छात्र-छात्राओं को आय प्रमाण पत्र बनाने में बहुत ही कठिनाई हो रही है. जबकि आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोर्ट एफिडेविट हेतु मनोहरपुर से लगभग 80-100 किलोमीटर दूर चक्रधरपुर या चाईबासा जाना पड़ता है. वहां जाने-आने में लगभग 500 से 700 रूपये खर्च हो जाता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-annual-sports-competition-at-dr-ambedkar-nursery-school/">किरीबुरु

: डा अम्बेडकर नर्सरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
यहां के गरीब छात्र-छात्राओं के अभिभावक इतना खर्च करने में असमर्थ हैं. इसी के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन, मनोहरपुर ईकाई के छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी शक्ति कुंज को ज्ञापन सौपा. गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि मनोहरपुर प्रखंड के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला के अन्य प्रखंड में पता किया गया जिसमें पता चला की आय प्रमाण पत्र हेतु कोर्ट एफिडेविट नहीं लग रहा है. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-ministry-wrote-a-letter-state-government-said-follow-instructions-supreme-court/">गृह

मंत्रालय ने लिखा राज्य सरकार को पत्र, कहा – सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का करें पालन
उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग पत्रांक संख्या- 713, दिनांक- 28 जनवरी 2016 के तहत में आय प्रमाण पत्र में एफिडेविट की आवश्यकता है. बीपीएल परिवार के लिए कोर्ट एफिडेविट की आवश्यकता नहीं है और छात्रवृत्ति के लिए इस पर विचार किया जाएगा. इस दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन मनोहरपुर इकाई के गोवर्धन ठाकुर, इस्राईल भेंगरा, संजय पुरती, जुलियानी बरजो, पुष्पा आईंद, विजय तोपनो, जेरमियास केरकेट्टा, संध्या भुईया प्रताप लुगून, विरेंद्र बरजो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/hazaribagh-digs-qrt-team-which-went-to-stop-coal-smuggling-in-ramgarh-attacked-fir-registered/">रामगढ़

में कोयला तस्करी रोकने गयी हजारीबाग DIG के QRT टीम पर हमला, FIR दर्ज

चाईबासा : मंत्री दीपक बिरुवा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत, दिया बधाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Mantri-Dipak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : चंपाई सोरेन की सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति , अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा परिवहन विभाग का मंत्री बनाए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंत्री दीपक बिरुवा के सरनाडीह स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दिया. मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगे. इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/junior-engineer-candidates-took-out-jsscs-funeral-pyre-got-their-heads-shaved/">जूनियर

इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी, मुंडवाया सर
राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय , कैरा बिरुवा, रबीन्द्र बिरुवा, सचिव संतोष सिन्हा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सिकुर गोप , ईस्माईल सिंह दास , युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील बिरुली, नगर अध्यक्ष अमन महतो, विघ्नो राज दास, ब्रज मोहन देवगम शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-masiatu/">लातेहार

: मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//