Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : माइनिंग ने प्लांट को 5 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू प्रबंधन के ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतर विभागीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में माइनिंग ने प्लांट को 5 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय ने ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये प्लांट की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए. इसमें संजू हेस्सा ने 17 गेंद में 35 रन एवं कुमार धीरेन्द्र ने 20 गेंद में 19 रन बनाए. विश्वजीत मुखर्जी 3 एवं विकास साहू ने दो-दो विकेट लिए. जबाबी पारी खेलते हुये माइनिंग की टीम ने 5 विकेट खोकर 9 गेंद रहते जीत हासिल कर लिया. इसमें इशान सिंह कठोते ने धुआंधार 29 गेंद में नाबाद 88 रन बनाए. इशान ने प्रवीण सिंह की एक ओवर में लगातार 4 छक्के तथा पीके पंडा की ओवर में लगातार 3 छक्के जडे़. उन्होंने अपनी पूरी पारी में 8 छक्के एवं 7 चौका लगाए. अनिल कुमार एवं पीके जयसवाल ने 2-2 विकेट लिए. इशान ने तीनों मैचों में नाबाद रहते हुये 268 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-devotees-showed-faith-by-walking-on-burning-embers-and-lying-on-thorns/">चक्रधरपुर

: दहकते अंगारों पर चलकर व कांटो पर लेटकर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था

आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है खेल

प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सिरीज, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार इशान सिंह कठोते एवं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अनिल कुमार को दिया गया. इस टूर्नामेंट में प्लांट, जेनरल ए, जेनरल बी एवं माइनिंग की चार टीम शामिल थी. अपने संबोधन में सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है व शारीरिक व मानसिक विकास होता है. हमारी खदानें बोकारो के अधीन जाने से खेल का बढ़ावा मिला है. किरीबुरू खदान के खिलाड़ियों ने सेल स्तर के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हाल के दिनों में किया हैं जो एक अच्छी बात है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-babasaheb-dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-was-celebrated/">गुड़ाबांदा

 : बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

यह अधिकारी थे मौजूद

इस दौरान जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, उप महाप्रबंधक दीपेन लोहार, पी के सेठी, उदय भान सिंह राठौर, सुलभ दीक्षित, अनिल कुमार, सुमित कुमार, अजय शंकर मिश्रा,  प्रवीण कुमार, प्रकाश मोहंती, इशांत सिंह कठोते, धीरेन्द्र कुमार, सूरज सिंह, पीके पंडा, सूचित, चन्दन, लालतेंदु हेम्ब्रम, अनमोल कुमार, हर्ष, जूबेर आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही