Search

 
 
 

किरीबुरु : खनन विभाग ने बालू व कोयला लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा, दो गिरफ्तार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : खनन विभाग, चाईबासा ने नोवामुण्डी और चाईबासा में अलग-अलग कार्यवाही करते हुये कोयला व बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़ा है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. उक्त जानकारी खान निरीक्षक सुनील कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि वाहन जांच के क्रम में नोवामुण्डी थाना अन्तर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप से कुटिंगता मोड़ की ओर एक ट्रैक्टर को कोयला लेकर जाते पकड़ा गया. जब चालक से कोयला का ई चालान मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया. इसके बाद ट्रैक्टर (जेएच06क्यू- 6982) एवं ट्रॉली (जेएच06जे-1568) को जब्त कर लिया गया. ट्रैक्टर चालक राजू बालमुचू एवं सह चालक रसिका बालमुचू (दोनों पदापहाड़ निवासी) को गिरफ्तार कर नोवामुण्डी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Koyla.jpg"

alt="" width="1278" height="541" /> इसे भी पढ़ें : जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-recruitment-exam-answers-went-viral-before-the-exam/">जेएसएससी

भर्ती परीक्षा : एग्जाम से पहले वायरल हुए जवाब!
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Balu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरा बालू लदा ट्रैक्टर सदर थाना, चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक क्षेत्र से पकड़ा गया. उक्त ट्रैक्टर पर 200 घन फीट चोरी का बालू लदा था. ट्रैक्टर चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि चाईबासा जिला में कोई घाट बालू उठाव हेतु स्वीकृत नहीं है. ऐसी स्थिति में सरकारी राजस्व को नुकसान एवं सरकारी सम्पत्ति की चोरी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर ट्रैक्टर व ट्रॉली को जब्त किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही