Search

 
 
 

Kiriburu : खनन विभाग ने दो लाख फाइन काट वन विभाग को हाइवा छोड़ने का दिया निर्देश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : वन विभाग द्वारा पकड़े गए तीन हाइवा को माइनिंग विभाग ने फाइन कर रिलीज ऑर्डर दे दिया है. अलग-अलग तीनों हाइवा पर दो लाख रुपए का चालान काटा गया है. इसमें हाइवा (ओडी09के- 6300) के ऊपर 90 हजार रुपए, दूसरे हाइवा (ओआर23सी-9028) के ऊपर 50 हजार रुपए तथा तीसरे हाइवा (जेएच05एवाई-1668) के ऊपर 50 हजार रुपए का फाइन काटा गया है. फाइन से संबंधित चालान काटने के बाद खनन विभाग ने वन विभाग गुवा को उक्त तीनों वाहन को छोड़ने का निर्देश जारी किया है. ज्ञात हो कि मनोहरपुर क्षेत्र से बालू लदे तीन हाइवा को किरीबुरु व गुवा वन विभाग की टीम ने 20 अक्टूबर की अहले सुबह लगभग दो बजे सैडल गेट क्षेत्र से पकड़ा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Chalan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-an-elephant-reached-magadosol-cashew-forest-forest-department-alerted-the-villagers/">बहरागोड़ा

: मगड़ोसोल काजू जंगल में एक हाथी पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Chalan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वन विभाग ने यह कार्यवाही डीएफओ अभिरुप सिन्हा से पूर्व में मिले निर्देशों के अनुसार की थी. डीएफओ से सारंडा के विभिन्न गांवों के मानकी-मुंडाओं ने शिकायत की थी कि सूर्यास्त के बाद तथा सूर्योदय के पहले रिजर्व वन क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों का परिवहन वर्जित है, लेकिन रात भर मनोहरपुर एवं बड़ाजामदा के बीच मुख्य सड़कों पर वैध-अवैध भारी वाहनों का परिचालन जारी रहता है, इसे रोका जाये. इसी के आधार पर वन विभाग ने रात में तीनों वाहनों को पकड़ा था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/digital-arrest-animation-virtual-tourism-indian-culture-discussed-in-pm-modis-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी के मन की बात में डिजिटल अरेस्ट, एनिमेशन, वर्चुअल टूरिज्म, भारतीय संस्कृति पर चर्चा…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Chalan.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही