Search

किरीबुरू : अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची माइनिंग की टीम

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू प्रबंधन की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतर विभागीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में बुधवार को माइनिंग ने जेनरल बी को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जनरल बी ने 15 ओवर में 120 रन बनाए. इसमें उदय भान सिंह राठौर ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. जबकि मदन शर्मा और इशान सिंह कठोते ने 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइनिंग की टीम ने बिना विकेट खोये जीत प्राप्त कर लिया. माइनिंग के विस्फोटक बल्लेबाज इशान सिंह कठोते ने 88 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-timing-of-educational-institutions-should-be-changed-in-view-of-the-scorching-heat-ramhari-gop/">चाईबासा

: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों का समय बदला जाए – रामहरि गोप

8 विकेट से जीती माइनिंग की टीम

दुसरे लीग मुकाबले में माइनिंग ने जनरल ए को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये जनरल ए ने छह विकेट खोकर 117 रन बनाए. इसमें लालतेंदु हेम्ब्रम ने सर्वाधिक 53 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइनिंग की टीम ने दो विकेट खोकर 8 विकेट से जीत दर्ज की. माइनिंग की तरफ से इशान सिंह कठोते ने सर्वाधिक 92 रन बनाये. इस प्रतियोगिता में प्लांट, जनरल ए, जनरल बी एवं माइनिंग की चार टीम शामिल है. इस दौरान महाप्रबंधक के बी थापा, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डी बी जैकर, उप महाप्रबंधक उदय भान सिंह राठौर, सुलभ दीक्षित, अनिल कुमार, सुमित कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकाश मोहंती, इशांत सिंह कठोते, धीरेन्द्र कुमार, सूरज सिंह, पी के पंडा आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp