Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : अंतर विभागीय टेनिस प्रतियोगिता में माइनिंग ने जनरल रेड को हरा कर खिताब जीता

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, किरीबुरु प्रबंधन के तत्वाधान में आयोजित अंतर विभागीय इंडोर गेम्स टेबल टेनिस के फाईनल मुकाबले में माइनिंग ने जनरल रेड को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. माइनिंग की तरफ से सूरज कुमार लाल, विश्वजीत मुखर्जी, संजीत मिश्रा, दीवाकर पासवान एवं ईशान सिंह कठोते शामिल थे. जबकि जनरल रेड से टी एस बनर्जी, आलोक रंजन, उदय भान सिंह राठौर, सुमित झा एवं कुमार धीरेन्द्र शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-ed-on-former-cm-hemant-sorens-petition/">BREAKING:

पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर ED को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Tenis-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कैरम प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में क्रसिंग प्लांट के खिलाड़ी गणपत शर्मा एवं जाहिद इकबाल की जोडी़ ने इलेक्ट्रिकल के खिलाड़ी राजीव मोहन्ता एवं करण केराई की जोडी़ को पराजीत कर खिताब जीता. चेस में अरविन्द शर्मा ने विकास पांडेय (दोनों माइनिंग) को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तीसरे स्थान पर क्रसिंग प्लांट के खिलाड़ी बच्चन राज रहे. बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम एस एस साहा, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक ए के पटनायक, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे आदि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडि़यों को पुरस्कृत किये. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-did-not-grant-bail-to-suspended-ias-pooja-singhal-bail-application-rejected/">सुप्रीम

कोर्ट ने नहीं दी निलंबित IAS पूजा सिंघल को बेल, जमानत अर्जी खारिज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Tenis-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस इंडोर प्रतियोगिता में चेस, टेबल टेनिस एवं कैरम का आयोजन हो रहा है. इसमें सेल किरीबुरु खदान की माइनिंग, लोडिंग, प्लांट, सर्विसेस-मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्रसिंग प्लांट, जनरल रेड, जनरल ब्लू एवं जनरल ग्रीन आदि टीमों के दर्जनों खिलाड़ी भाग लिये. इस दौरान उदय भान सिंह राठौर, टी बनर्जी, आलोक रंजन, प्रदीप जयसवाल, शशी भूषण, अरविन्द कुमार, विद्युत सरकार, सुमित कुमार, सुरेश पान, जगमोहन सामड, ईशान कठोते, सुनील पासवान, संजीत मिश्रा, सूरज लाल, आदित्य बिहारी, सत्यम सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही