Search

 
 
 

किरीबुरू : मनोहरपुर के रायकेरा में बालिका आरबीसी स्कूल का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर के रायकेरा में एस्पायर संस्था द्वारा संचालित बालिका आरबीसी स्कूल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री जोबा माझी ने फीता काट कर किया. इस मौके पर मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सभी मनुष्य को शिक्षा की आवश्यकता है. शिक्षा के बिना मानव जीवित रहकर भी मृत समान है. इस केंद्र में 160 से अधिक ड्रॉप आउट बच्चे घर से बाहर रहकर पढे़ंगे. यह स्कुल खोलने के लिये उन्होंने एस्पायर संस्था को धन्यवाद दिया. कहा कि जिन बच्चियों के माता-पिता नहीं है हम उनके लिए हैं. उनका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा. आज बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले योजना है जिसमें बच्चों को हर वर्ष 12000 हजार रुपए मिलेंगे. इसका लाभ इन बच्चियों को भी मिलेगा. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-continuous-impact-biren-sabar-lying-on-the-bed-was-brought-to-chc/">चाकुलिया

: लगातार इंपैक्ट : बिस्तर पर पड़े बीरेन सबर को लाया गया सीएचसी

बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

एस्पायर संस्था के स्टेट को-ऑर्डिनेटर नरेश ने कहा कि एस्पायर अनामांकित अथवा ड्रॉप आउट बच्चों को नौ माह से एक वर्ष के लिए केंद्र में रख कर पुन: स्कूल से जोड़ेगी. इन बच्चों के लिए भोजन एवं शिक्षा की उत्तम व्यवस्था संस्था ही करती है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डुंगडुंग ने कहा कि एस्पायर संस्था बेहद ही अच्छा कार्य कर रही है. जो बच्चे विभिन्न वजहों से विद्यालय से बाहर हैं अथवा पढ़ाई छोड़ चुके हैं उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इन सभी बच्चों का सरकारी विद्यालय में नामांकन होने के बाद इन्हें सारी सरकारी सुविधाएं मिलेगी. इस दौरान बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया. मौके पर मौजूद मनोहरपुर प्रखंड समन्वयक राजेश लागुरी ने भी अपने विचार रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही