Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत भनगांव निवासी नाबालिक रघु सिद्धू (13 वर्ष) पिता रोया सिद्धू को शनिवार सुबह अचेत अवस्था में खदान में पाया गया. मेघाहातुबुरु के सेलकर्मियों ने खदान के लोडिंग साइडिंग में उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा. नाबालिक को सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. रघु का दोनों पैर बुरी तरह से जला हुआ था. वह मेघाहातुबुरु खदान के लोडिंग साइडिंग एरिया में लवारीश स्थिति में पड़ा हुआ था और चलने में असमर्थ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा भी अस्पताल पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-ward-no-10-were-troubled-by-the-elephant-the-qrt-team-chased-them-away/">चाकुलिया
: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा
घर चलाने में आफत, बस महंगाई से मिले राहत [wpse_comments_template]
: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा
रघु को मिर्गी की बीमारी है
अस्पताल में पहले से भर्ती भनगांव निवासी जयराम सिद्धू ने लड़के की पहचान की. जयराम एवं गांव के मुंडा मंगरा, राजेश मुंडा ने बताया कि रघु को मिर्गी की बीमारी है. पिछले दिनों वह घर के समीप आग जलाकर ताप रहा था तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिससे वह आग पर गिर गया इससे उसके दोनों पैर जल गये थे. रघु के पिता रोया सिद्धू अपने बच्चों का ध्यान नहीं रखता है. बीमारी से उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई. मां की मौत के बाद रोया हमेशा नशे में रहता है. एक बच्चा दूसरे के घर में काम कर अपना पेट पाल रहा है. रघु का इलाज भी रोया ने नहीं कराया जिससे उसका घाव ठीक नहीं हो रहा था. इसे भी पढ़ें :अब">https://lagatar.in/now-trouble-in-running-the-house-relief-from-bus-inflation/">अबघर चलाने में आफत, बस महंगाई से मिले राहत [wpse_comments_template]
Leave a Comment