Search

 
 
 

किरीबुरू : पश्चिमी सिंहभूम जिला हॉकी टीम में मोहित, सिमोन व अरविंद का चयन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के सीएसआर योजना से मेघाहातुबुरु में संचालित डे बोर्डिंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के तीन युवा हॉकी खिलाड़ी मोहित बिरुली, सिमोन बोदरा और अरविंद मुंडू का चयन पश्चिम सिंहभूम जिला हॉकी टीम में किया गया. किरीबुरू-मेघाहातुबुरु शहर के उक्त तीनों हॉकी खिलाड़ी झारखंड हॉकी के तत्वावधान में जमशेदपुर में आयोजित नवल टाटा स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-team-of-east-singhbhum-red-cross-is-matchless-such-a-team-is-needed-for-the-whole-state-nitin-kulkarni/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस की टीम बेमिसाल, पूरे राज्य के लिए ऐसी टीम की जरूरत- नितिन कुलकर्णी

युवाओं को तरासने का कार्य कर रहा है प्रशिक्षण केंद्र

उल्लेखनीय है कि डे बोर्डिंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्र मेघाहातुबुरु को खुले महज कुछ माह हीं हुए हैं. इस प्रशिक्षण केन्द्र में किरीबुरू-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा क्षेत्र के 50 युवा हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं. इन सभी को मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी सह प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जगदीप महाराणा प्रशिक्षण देकर युवाओं को तरासने का कार्य कर रहे हैं. जगदीप महाराणा ने बताया की काफी कम समय में तीनों खिलाड़ी का चयन कुछ दिन पूर्व पश्चिम सिंहभूम जिला टीम में हुआ. अब वह उक्त चैम्पियनशिप में भाग लेने जमशेदपुर गए हुए हैं. हम सभी के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही