Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल अधिकारियों को ईडी में पदोन्नति के लिए हुआ पैसो का खेल, अधिवक्ता ने की शिकायत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की दिल्ली कॉर्पोरेट कार्यालय में बीते 13-14 जुलाई को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए साक्षात्कार हुआ था. इस चयन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी का आरोप सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता बच्चा बाबू मिस्त्री ने लगाया है. उन्होंने  मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) से कार्यपालक निदेशक (ईडी) पद पर पदोन्नति के लिए हुए साक्षात्कार में पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, धनबाद को पत्र लिखा है और जांच की मांग की है. अधिवक्ता बच्चा बाबू मिस्त्री ने इस संबंध में फोन पर बताया कि उन्होंने धनबाद सीबीआई के पुलिस अधीक्षक को इसके लिए पत्र लिखा है. लेकिन जांच की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि सेल की कार्पोरेट कार्यालय द्वारा आयोजित ईडी पद के लिये 76 सीजीएम ने आवेदन दिया था. कम्प्यूटर के माध्यम से 13-14 जुलाई को आवेदन लिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-meramandali-wins-cii-national-award-2023/">जमशेदपुर

: महिलाओं के लिए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की सहयोगात्मक पहल, सेमिनार “एम्पावर हर” में छात्राओं ने रोजगार के अवसरों को जाना

दिल्ली के एक मंत्री तक पैसे पहुंचाने का ही आरोप

इसमें ईडी के एक पद के लिये 15 से 20 लाख रुपये का लेन देन किया गया. इन नकद पैसों का लेन-देन द्वारका एवं दिल्ली के विभिन्न होटलों में किया गया. इसमें बीएसएल के सीजीएम बीके गिरी, सीजीएम बीएस पोपली, सीजीएम एमआर गुप्ता की भूमिका संदेहास्पद है. उन्होंने बताया कि इन अधिकारीयों ने दिल्ली के एक मंत्री से बात कर दिल्ली तक पैसा पहुंचाया. इस कार्य में मंत्री के पीएस पुरी तरह शामिल हैं, एवं सेल के अध्यक्ष की भूमिका संदेहास्पद है. इसका पूरा प्रमाण उनके मौजूद है. दूसरी तरफ गुआ खदान के तत्कालीन सीजीएम बीके गिरी, जिन्हें पदोन्नति देकर ईडी बनाया गया है, उनके ऊपर लग रहे आरोपों व मामले की सच्चाई जानने हेतु सम्पर्क किया गया. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही