Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के अलावे सारंडा क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से मिनी शिमला अथवा कश्मीर कहा जाने वाला किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे. यहां की ठंडक व अच्छे मौसम के आदी हो चुके कुछ लोग तो दम घुटने वाली गर्मी से परेशान होकर अपने वाहनों का एसी चलाकर घंटों उसमें बैठे नजर आते थे. हालांकि ऐसे लोगों की संख्या काफी कम थी. इसके बावजूद यह कहा जा सकता है कि इससे पहले ऐसी भीषण गर्मी यहां के लोगों ने कभी नहीं देखी थी. आज हुई वर्षा के बाद न सिर्फ मानव समाज, बल्कि पेड़-पौधे व वन्यप्राणियों को भी काफी राहत मिली है. हालांकि जितनी वर्षा होनी चाहिए, उतनी हुई नहीं, लेकिन अब भी आसमान में काले व घने बादल छाये हुये हैं तथा बूंदा बांदी जारी है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/preparations-for-transfer-posting-of-ips-officers-begin-once-again/">एक
बार फिर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की तैयारी शुरू [wpse_comments_template]
बार फिर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की तैयारी शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment