Search

 
 
 

किरीबुरु : सिर्फ जगन्नाथपुर क्षेत्र में सक्रिय हैं आधा दर्जन से अधिक ड्रग्स माफिया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रतिबंधित विनसेरेक्स व कोरेक्स कफ सिरफ से देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं को नशाखोरी से बर्बाद करने वाला एक बडा़ गिरोह जगन्नाथपुर में अब भी सक्रिय है. इस गिरोह में जगन्नाथपुर के 6-7 चर्चित लोग शामिल हैं. सभी अपना अपना अलग अलग कारोबार करते हैं. यह निरंतर युवाओं को नशा रुपी जहर परोस रहे हैं. पिछले दिनों हाटगम्हरिया पुलिस ने बिहार के जिस ड्रग्स माफिया की इस सिरप का बडा़ खेप पकडा़ था उससे अन्य माफियाओं में खलबली मच गई थी. वाहन के साथ पकडा़ गया चालक ने भी जगन्नाथपुर के कुछ लोगों का नाम पुलिस के सामने लिया था. लेकिन कई और लोग जगन्नाथपुर के हैं जो इस अवैध धंधे में खुलकर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-zonal-ig-will-hold-review-meeting-with-sp/">बोकारो

जोनल आईजी एसपी के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
वह अभी भी जगन्नाथपुर में सक्रिय हैं. जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र का दो दवा दुकानदार भी इस अवैध कारोबार में लिप्त है. लोगों ने बताया की जगन्नाथपुर के मौलानगर, प्रखंड कार्यालय, गर्ल्स होस्टल, सिद्धि विनायक रोड, बाजार आदि क्षेत्रों इस ड्रग्स की तस्करी की जाती है. सूत्रों अनुसार ये माफिया अपने अपने कई एजेंट पाले हुये हैं. एक फोन कौल पर विभिन्न स्थानों पर इनके एजेंट इस ड्रग्स की डिलिवरी पहुंचा देते हैं. कुछ लोग तो यह भी चर्चा कर रहे हैं कि उक्त सिरप की बोटलिंग व पैकिंग भी अब अवैध तरीके से ड्रग्स माफिया स्वयं करते होंगे, अन्यथा इसमें इतना नशा नहीं होता. अधिक नशा के लिये अवश्य कुछ अतिरिक्त रसायन मिलाया जाता होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही