Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गाड़ा हाटिंग में चार बच्चों की मां ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : किरीबुरु थाना अन्तर्गत गाड़ा हाटिंग निवासी बेबी लागुरी (30 वर्ष) ने अपनी झोपड़ी में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. यह घटना 4 फरवरी की देर शाम की बताई जा रही है. घटना के बाद मृतका का पति माधव लागुरी कुछ लोगों के सहयोग से शव को पास की पहाड़ी पर दफना कर और उसके कपड़ों को जलाने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद माधव सेल अस्पताल किरीबुरु में भर्ती हो गया है. यह घटना पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की वजह से होने की बात सामने आ रही है. घटना की खबर के बाद मृतका बेबी की बंकर हाटिंग निवासी गोतनी दामनी लागुरी बेबी के घर पहुंची और उसके चार बच्चे शीनू लागुरी, सुबोध लागुरी, पूर्णिमा लागुरी और एक अन्य को संभाल रही है. [caption id="attachment_236773" align="aligncenter" width="247"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/KIRIBURU-SUICID-1-247x300.jpg"

alt="" width="247" height="300" /> मृत बेबी लागुरी की फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : लता">https://lagatar.in/pm-modi-will-attend-lata-mangeshkars-funeral-information-given-on-twitter/">लता

मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर दी जानकारी
दामनी लागुरी के पति सुखलाल लागुरी जेल में बंद हैं. दामनी ने बताया कि बेबी की मौत की खबर सुनकर वह बंकर से गाड़ा हाटिंग आयी थी. यहां उसे मृत स्थिति में देखने के बाद पुनः बंकर अपने बेटा को लाने चली गई, ताकि बेटा अपनी चाची के अंतिम दर्शन कर सके. बंकर से जब गाड़ा हाटिंग आयी तो पता चला की बेबी को दफना दिया गया है. उसने बताया कि मेरा पति जेल में बंद है. वह अपने बच्चों को पाले या फिर गोतनी बेबी के चारों छोटे बच्चों को पाले. बेबी की मौत कैसे हुई और विवाद का कारण क्या था उसे इसकी जानकारी नहीं है. मृतका बेबी के छोटे बच्चों ने लगातार न्यूज को बताया कि झोपड़ी के अंदर लकड़ी का घर में वह कपड़ा के सहारे लटकी थी, जिसे पिता माधव ने उतारा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही