Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के गांव-गांव जाकर मलेरिया से ग्रसित मरीजों को चिन्हित करेंगे एमपीडब्लू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा, दिघा पंचायत में मलेरिया व मौसमी बीमारी की चपेट में आए मरीजों को चिन्हित करने का कार्य एमपीडब्लू करेंगे. इसके लिए 29, 30 एंव 31 जुलाई को एमपीडब्लू गांव-गांव जाएंगे. उक्त आदेश जामकुंडिया गांव में चिकित्सा शिविर के आयोजन के बाद सिविल सर्जन डुका उराँव एंव जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर ने दिया. इसके लिये सारंडा के विभिन्न गांवों के लिये अलग-अलग एमपीडब्लू को जिम्मेदारी देकर रोस्टर बनिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-vendor-company-bvg-company-is-killing-the-rights-of-the-workers-rajesh-samant/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी बीवीजी कंपनी मजदूरों का हक मार रही है – राजेश सामंत
रोस्टर अनुसार एमपीडब्लू ओम प्रकाश पांडेय एंव उत्तम हंसदा को हतनाबुरु, रामचन्द्र एंव डी सी महतो को दीकुपोंगा, हलधर महतो एंव राकेश बानरा को उसरुईया, सचीन हेस्सा एंव राजेश महतो को कोलाईबुरु, राजेश हेम्ब्रम एंव भगत सिंह बोदरा को कुदलीबाद, राना प्रताप महतो एंव राजीव प्रधान को बालिबा गांव में 29 से 31 जुलाई तक लोगों के घर-घर मलेरिया जाँच किट एंव दवाइयों के साथ जाकर उनकी तापमान की जाँच कर बुखार या मलेरिया से ग्रसित पाये जाने पर तत्काल दवा उपलब्ध कराना है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-american-india-foundation-will-adopt-children-orphaned-in-kovid-19/">घाटशिला

: अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों को लेगा गोद
इनके सुपरवाईजर के रूप में एसआई हरविन्द्र कुमार तथा बतौर प्रभारी के रुप में छोटानागरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार को नियुक्त किया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने सारंडा के गांवों में भारी पैमाने पर फैली मलेरिया व मौसमी बीमारियों से ग्रामीण मरीजों को बचाने के लिये ऐसा कदम उठाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही