Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : एमएससी जगन्नाथपुर और महिला वर्ग में एलसीसीसी बोलानी ने खिताब पर जमाया कब्जा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : किरीबुरु क्रिकेट क्लब एंव सेल की किरीबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में किरीबुरु मैदान में आयोजित पहला फ्लड लाईट टी-10 नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएससी जगन्नाथपुर ने करुवा एकादश किरीबुरु को तथा महिला टीम के फाइनल मुकाबले में एलसीसीसी बोलानी ने सुपर वुमेन किरीबुरु को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम को नकद व ट्रॉफी देकर मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक भी के सुमन, रानी कुमारी, जीना सेठी, सुजाता बनर्जी, भवानी दास, नीता जयसवाल आदि ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-youths-injured-in-road-accident-on-kandra-chowka-road-died-during-treatment/">आदित्यपुर

: कांड्रा-चौका मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

10 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए

[caption id="attachment_319865" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/2-1-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> महिला टीम के विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देते अधिकारी.[/caption] महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाडियों से लैश एलसीसीसी बोलानी की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए. इसमें कुशुम तिरिया ने 30 गेंद में 34 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर वुमेन किरीबुरु की टीम ने 6.2 ओवर में हीं 14 रन पर सीमट गई. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का बेस्ट बैटस्मैन ओसीम केराई (रेश्मा ए टीम), वुमैन ऑफ द टुर्नामेंट उर्वसी पान (सुपर वुमेन), बेस्ट फिल्डर अंजली दास एंव प्लेयर औफ द मैच का पुरस्कार कुशुम (दोनों एलसीसीसी बोलानी) को दिया गया. उल्लेखनीय है कि एलसीसीसी बोलानी महिला टीम की खिलाडियों में रश्मी गुड़िया (इंडिया चैलेंजर्स, झारखंड अंडर-19, 23एंव सीनियर महिला टीम की कप्तान, इस्ट जोन अंडर-19 की कप्तान, नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलोर में तीन माह से राहुल द्रविड़ से प्रशिक्षण ले रही थी), पूर्णिमा राय (सीनियर टीम ओडिशा), कुशुम तिरिया (ओडिशा अंडर 19 एंव 23 टीम), पिंकी तिर्की (झारखण्ड सीनियर टीम), अंजली दास (झारखण्ड अंडर-16 की कप्तान, अंडर-19, 23 एंव इस्ट जोन अंडर-19 की खिलाड़ी), इसरानी सोरेन (झारखण्ड अंडर-19 एंव सीनियर टीम की उप कप्तान), सोनी प्रसाद (ओडिशा अंडर-19 की खिलाड़ी) शामिल थी. [caption id="attachment_319866" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/1-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> टीम के विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देते अधिकारी[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-45-fire-tenders-ran-out-of-water-to-extinguish-the-fire-in-a-tire-shop-near-dimna-chowk/">जमशेदपुर

: डिमना चौक के पास टायर दुकान में लगी आग बुझाने में 45 से अधिक दमकलों का पानी खत्म
 

सबसे ज्यादा छक्का ईशान खटौते ने लगाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/22-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> पुरुष वर्ग के फाईनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए करुवा एकादश ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बनाया. इसमें शेरु ने 34 तथा दीप सिंह ने 18 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएससी जगन्नाथपुर ने 9 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. इसमें खान ने 32 एंव दानू ने 17 रन का योगदान दिया. गुलशेर को मेन ऑफ द सिरीज, मेन ऑफ द मैच शहबाज, बेस्ट बॉलर एजाजुल, बेस्ट बैटस्मैन व सबसे ज्यादा छक्का लगाने का पुरस्कार ईशान खटौते को दिया गया. प्रतियोगिता में पुरुषों की 29 एंव महिलाओं की 8 टीम भाग ली थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/23-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-agricultural-work-started-with-auspicious-time-rohini-nakshatra/">आदित्यपुर

: रोहिणी नक्षत्र में किसानों ने खेत में पूजा कर हल जोता

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उप महाप्रबंधक अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक सुलभ दिक्षित, पी भी सेठी, डॉ. एम एस दास, ईशान खटोते, नागेश झा, सूरज मोहन्ती, विश्वजीत बनर्जी, अनमोल पांडेय, सूचित कुमार, चंदन पान, मिंटू, अजय, दीपक, साहिल सिंह, आदित्य झा, अनिकेत कुमार, फरहान, हर्ष राय, युधिष्ठिर पान, सुमित, जशांक बोहरा, आयुष गोच्छायत, विशाल कुमार, साहिल राय उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही