Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मुखर्जी ब्रदर्स ने गब्बर एकादश को किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मंगलवार की देर रात आयोजित दूसरा टी-10 डे-नाईट ऑपेन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मुखर्जी ब्रदर्स बड़ाजामदा ने गब्बर एकादश जोड़ा को छह विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये गब्बर एकादश ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 82 रन बनाये. जिसमें प्रमोद कुमार नायक ने पांच चौके की मदद से 21 गेंद में 34 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुखर्जी ब्रदर्स ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज किया. विजेता टीम के खिलाड़ी प्रताप आपट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उसने 22 गेंद में 37 रन बनाये, जिसमें 2 छक्का और 3 चौका शामिल था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-after-being-hit-by-a-train/">जमशेदपुर

: ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

दूसरे मुकाबले में किसान एकादश को टॉप स्ट्राईकर्स ने हराया

[caption id="attachment_619881" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/criket-match-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> खिलाड़ियों से परिचय लेते सीजीएम.[/caption] दूसरे मुकाबले में किसान एकादश गुवा को टॉप स्ट्राईकर्स चक्रधरपुर ने 9 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये किसान एकादश ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाये. इसमें सतीश दास ने 4 चौके की मदद से 18 गेंद पर 25 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये टॉप स्ट्राइकर्स ने 5.2 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया. विजेता टीम के खिलाड़ी मनजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने 17 गेंद पर 42 रन बनाये, जिसमें 5 छक्का और 2 चौका शामिल है. जबकि टिंकू दास ने 3 छक्का व 1 चौके की मदद से 11 गेंद में 24 रन बनाये. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhans-250-concrete-production-industries-facing-shortage-of-sand-and-ballast-for-two-years/">आदित्यपुर

: दो साल से बालू-गिट्टी की कमी से जूझ रहे कोल्हान के ढाई सौ कंक्रीट प्रोडक्शन उद्योग

तीसरे मुकाबले में मुखर्जी ब्रदर्स को टॉप स्ट्राइकर्स ने हराया

तीसरे मुकाबले में मुखर्जी ब्रदर्स को टॉप स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये मुखर्जी ब्रदर्स ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 56 रन बनाये. जिसमें कमलेश राम ने 3 चौके की मदद से 10 गेंद में 16 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुये टॉप स्ट्राइकर्स ने 5.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया. इसमें विजेता टीम के खिलाड़ी सुधांशु पॉल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. सुधांशु ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि अंजन कुमार ने 2 छक्का और 1 चौका की मदद से 13 गेंद में 21 रन बनाये. इस प्रतियोगिता में झारखंड-ओडिशा की 32 टीमें भाग ले रही है. विजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी के अलावे बेहतर खिलाड़ियों के लिये अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-kendriya-vidyalaya-will-inform-the-parents-about-the-activities-of-the-students-by-sending-letters-by-post/">जमशेदपुर

: अब डाक से चिट्ठी भेजकर छात्रों के कार्यकलापों से अभिभावकों को अवगत कराएगा केंद्रीय विद्यालय

ये थे उपस्थित

मौके पर मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक भी के सुमन, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार, सुलभ दीक्षित, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, इशान सिंह कठोते, चंदन, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, आलम अंसारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-haris-name-is-bigger-than-haris-sadhvi-priya/">आदित्यपुर

: हरि से बड़ा है हरि का नाम – साध्वी प्रिया
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही