Search

 
 
 

किरीबुरू : मुखर्जी एकादश ने जीएस क्लब को आठ विकेट से किया पराजित, खिताब पर किया कब्जा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : जय बजरंग क्लब, टंकीसाई, बड़ाजामदा के तत्वावधान में पांच मार्च को दूसरा वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुखर्जी एकादश ने जीएस क्लब बड़ाजामदा को आठ विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुये जीएस क्लब ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 104 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुखर्जी क्लब ने मात्र दो विकेट खोकर 8.3 ओवर में 105 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. इस प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी अंजन एवं फाइनल मैच के बेस्ट खिलाड़ी बूसी को चुना गया. मुख्य अतिथि मुखिया सह भाजपा अनुसूचित जन-जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा और प्रमुख पूनम गिलुवा ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jeen-matas-court-will-be-decorated-in-sakchi-bengal-club-on-march-19-2/">जमशेदपुर

: 19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में सजेगा जीण माता का दरबार

 खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा - मंगल गिलुवा

[caption id="attachment_573372" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/criket-pratiyogita-2-300x285.jpg"

alt="" width="300" height="285" /> बैटिंग कर मैच का शुभारम्भ करते मुखिया.[/caption] फाइनल मैच का शुभारम्भ मुखिया मंगल गिलुवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बल्लेबाजी कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक विकास होता है. इससे आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. खेल के माध्यम से भी युवा अपना भविष्य बेहतर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा. इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष सचिन बेहरा, सचिव दुर्गा खंडाईत, उपाध्यक्ष विजय नायक, कोषाध्यक्ष विजय बोदरा, पूर्व मुखिया राजा तिर्की, कातू दा, शेखर नायक, अभिषेक बेहरा, गगन खंडाईत, शशी लोहार, मो. आशीफ आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rajak-samaj-took-a-pledge-to-build-a-clean-society-at-the-holi-milan-ceremony/">आदित्यपुर

: रजक समाज ने होली मिलन समारोह में स्वच्छ समाज निर्माण का लिया संकल्प
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही