Search

 
 
 

किरीबुरू : गांव के मुंडा, डाकुवा, दिउरी को किया गया सम्मानित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गंगदा पंचायत के ममार गांव निवासी समाजसेवी इंदा जामुदा द्वारा सारंडा के विभिन्न गांवों के मुंडा, डकुवा एवं दिऊरी (पुजारी) को सम्मानित किया गया. उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों को छाता व अन्य समान भेंट किया. जिन गांवों के मुंडा, डकुआ व दिउरी को सम्मानित किया गया उसमें ममार, चुर्गी, संकुरा, छोटा जामकुंडिया गांव शामिल है. जल्द हीं कुम्बिया, लेम्ब्रे आदि गांव के उक्त प्रबुद्ध लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा. इंदा जामुदा ने कहा कि किसी भी गांव में शांति, आपसी भाईचारा, विकास आदि मुंडा, डकुवा व दिउरी के बेहतर कार्यप्रणाली व नेतृत्व क्षमता से संभव होता है. सारंडा के गांवों के ये प्रबुद्ध लोगों अंध विश्वास, भूमि विवाद, गांव में होने वाले अन्य छोटे बडे़ विवादों का समाधान आपसी तालमेल से निरंतर करते हुये गांवों में बेहतर माहौल कायम कर रहे हैं. यह सभ्य समाज के लिये अच्छा कार्य है. इन्हीं वजहों से उक्त लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान उनके गांवों में जाकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-peoples-problems-increased-due-to-strong-wind-and-rain-temperature-reached-20-degrees/">किरीबुरू

: तेज हवा और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री पहुंचा

ये थे उपस्थित

मौके पर धरम गागराई, रंजीत गोप, नंदलाल गागराई, अभीराम गोप, रेंगो चाम्पिया, विजय चाम्पिया, रमाय चाम्पिया, रतिया खलको, मुची लागुरी, गोमा सुरीन आदि उपस्थित थे. फोटोः- मुंडा को छाता भेंट कर सम्मानित करते इंदा जामुदा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-despite-ngts-ban-illegal-sand-trade-is-going-on-indiscriminately/">बहरागोड़ा

: एनजीटी के रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध कारोबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही