Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टाटीबा गांव में मारपीट में शामिल लोगों पर मुंडा ने लगाया जुर्माना, विवाद सुलझा

Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटीबा गांव में टाटीबा के मुंडा हाजा हेम्ब्रमबराईबुरु के मुंडा जुनू पूर्ति के संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को हुई विशेष बैठक में टाटीबाओडिशा के नीमतूर गांव के युवकों के बीच के विवाद को सुलक्षा लिया गया है. दोनों गांवों के मुंडाओं ने ग्रामीणों की उपस्थिति में झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों को बुलाकर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया. फैसले में सुनाया गया की मारपीट में घायल टाटीबा के तीन युवक व एक महिला के इलाज में जो भी खर्च आयेगा, उसका वहन मारपीट करने वाले आरोपियों को देना होगा और 50 हजार रुपया व एक खस्सी का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने का 50 हजार रुपया गांव के सामाजिक कार्य में सभी की सहमति से खर्च किये जायेंगे. इसके अलावे गांव में पुनः किसी के बीच आपस में झगड़ा नहीं होने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-state-minister-held-a-review-meeting-regarding-vijay-sankalp-rally/">मनोहरपुर

: विजय संकल्प रैली को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री ने की समीक्षा बैठक

पीड़ित पक्ष करना चाहता था केस

उल्लेखनीय है कि झारखंड-उड़िशा के सीमावर्ती गांव टाटीबानीमतूर गांव के युवकों के बीच 2 जनवरी की शाम शराब पिलाने की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी. इस घटना में टाटीबा गांव निवासी गोमा चाम्पिया (32 वर्ष) पिता चमरा चाम्पिया, कृष्ण चाम्पिया (31 वर्ष) पिता स्व. गोमा चाम्पिया, पद्मा चाम्पिया (68 वर्ष) पति स्व. महती चाम्पिया व बीमा पिंगुवा (30 वर्ष) स्व. मंगल सिंह पिंगुवा घायल हुये थे. जबकि इनके साथ मारपीट करने का आरोप नीमतूर गांव निवासी हरदीप धनवार, कुलदीप धनवार पिता स्व. धानो धनवार, गोनो होनहागा पिता स्व, अनिल होनहागा, पुकलु लोहारपिता स्व. फोटो लोहार, जुकडू़ सुंडी पिता स्व. मंगल सुंडी, तुनी होनहागा पिता कानू होनहागा के अलावे राउरकेला के लोहनीपाड़ा निवासी दो अज्ञात युवक पर लगा था. टाटीबा के लोगों ने मारपीट करने में शामिल तीनों युवकों को पकड़ कर किरीबुरू पुलिस के हवाले कर दिया था. पीड़ित पक्ष केस करने के लिये पुलिस पर दबाब बना रहा था जबकि गांव के मुंडा व कुछ अन्य इस मामले का समाधान गांव में हीं बैठकर करना चाहते थे. पिछले तीन दिनों तक गांव में तनाव था लेकिन आज मामले का समाधान हुआ. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jharkhand-government-should-call-an-all-party-meeting-in-the-parasnath-case-rljp/">गिरिडीह

: पारसनाथ मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाए झारखंड सरकार – रालोजपा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही