Kiriburu (Shailesh Singh) : टोंटों थाना के बुंडू गांव के मुंडा रतन लाल अंगारिया का निधन मंगलवार को हो गया. ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से मुंडा का अंतिम संस्कार गांव में किया. मुंडा रतन अंगारिया पर कई मामले भी दर्ज थे. रतन लाल बुंडू व अगरवां गांव के बीच वर्ष 2014 में हुई खूनी संघर्ष जिसमें अगरवां के तीन ग्रामीणों की जघन्य हत्या कर दी गई थी को लेकर काफी चर्चा में थे. दोनों गांव की दुश्मनी आज भी जग जाहिर है. इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए तत्कालीन एसपी व उच्च पुलिस-प्रशासन ने कई बार कोशिश की लेकिन उनका प्रयास असफल रहा. हालांकि अभी दोनों गांव में काफी शांति है. इसके अलावे बुंडू और अगरवां गांव नक्सल गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रहता है. नक्सल गतिविधियां को कम करने के लिए हीं पास के रोवाम में वर्षों पूर्व सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया गया था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-indiscriminate-felling-of-trees-for-the-furniture-industry-the-existence-of-forests-in-danger/">किरीबुरू
: फर्नीचर उद्योग के लिए हो रही पेंड़ों की कटाई धड़ल्ले से, जंगलों का अस्तित्व खतरे में [wpse_comments_template]
किरीबुरू : बुंडू गांव के मुंडा रतन लाल अंगारिया का निधन

Leave a Comment