Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Kiriburu (Shailesh Singh) : बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चाईबासा द्वारा आयोजित दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि युनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक लक्ष्मी नरायण लागुरी व महेन्द्र लागुरी, आरसेटी निदेशक परमेश्वर पूर्ति, बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार एवं बैंक ऑफ इंडिया विपणन विभाग के विश्वजीत मौजूद थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्ड के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-legal-services-authority-made-women-aware/">चाईबासा

: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिलाओं को किया जागरूक

मशरूम उत्पादन से किसानों को होता है फायदा

मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि अनुज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मशरूम उत्पादन से किसान कम मेहनत में अधिक मुनाफा आसानी से कमा सकते है. मशरुम विभिन्न बिमारियों से बचाता है इसलिए यह ग्रामीणों के लिए पुरक पोषाहार का काम करता है. संस्थान के निदेशक परमेश्वर पूर्ति ने कहा कि ग्रामीण खेती का काम मात्र छः माह ही कर सकते है और उन्हें यह पता नहीं चलता है कि लागत के अनुरूप कितना फायदा हुआ. इसकी गणना नहीं कर पाते हैं इसलिए ज्यादा नुकसान होता है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों का मुल्यांकन National Academy of RUDETI, Jharkhand के द्वारा किया गया. मौके पर शाली ओझा, विजय कुमार राम (संकाय सदस्य), विक्रम बानरा, सुश्री सुशीला करुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही