Search

 
 
 

किरीबुरु : मुस्लिम समुदाय ने बिरसा चौक पर रामनवमी शोभायात्रा का किया स्वागत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : रामनवमी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरसा चौक के समीप किया. इस दौरान मस्जिद के सचिव अबरार अहमद, आलम अंसारी, मो अनीष, मो सरफराज, मो अखलाक, मो असलम, दिल मोहम्मद, पप्पू शेख, समशाद आलम, इरशाद, सोनी, ऐनुल अंसारी, याशिर हुसैर खान आदि मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल हिन्दू भाइयों को गले लगाकर सभी को कोल्ड ड्रिंक्स, शीतल पानी आदि पिलाकर शुभकामनाएं दी. हिन्दुओं ने भी प्रसाद रूपी पकवान मुस्लिम भाइयों को दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jai-hanuman-akhara-has-been-celebrating-ram-navami-since-1965/">आदित्यपुर

: 1965 से जय हनुमान अखाड़ा रामनवमी मना रहा है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-MS.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हिन्दू व मुसलमान भाइयों ने एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों एवं सुख-दुख में इसी प्रकार सहयोग करते हुये आपसी प्रेम व भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करने का प्रण लिया. दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि सभी समुदाय में कुछ गलत होते हैं जिनकी वजह से आपसी एकता खराब होती है लेकिन किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के हिन्दू व मुस्लिम एक परिवार की तरह हैं जो किसी के उकसावे में न कर ऐसे तत्वों के खिलाफ संगठित होकर कार्यवाही में लग जाते हैं, जिस कारण यहाँ कोई समाज में जहर घोलने का कार्य नहीं करता है. ऐसा माहौल पूरे देश में होना चाहिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही