Search

किरीबुरु : लोस चुनाव के लिए हजारों सेलकर्मियों का नाम ट्रेनिंग हेतु भेजा गया

  • चुनाव के दौरान सेल की खदानों में उत्पादन प्रभावित होने की संभावना
Kiriburu (Shailesh Singh) : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिडि़या खदान के एक हजार से अधिक सेलकर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कार्य को सम्पर्क कराने हेतु मतदान कार्य में लगाया जायेगा. इससे सेल प्रबंधन की परेशानी अभी से हीं बढ़ना प्रारम्भ हो गया है. सेल की झारखण्ड खान समूह की उक्त चारों खदान रीढ़ है. चारो खदानें वर्षों पूर्व से मैन पावर की भारी कमी जैसी समस्या से जूझ रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sevadar-of-gurudwara-in-gurunanak-school-committed-suicide-by-hanging-himself/">जमशेदपुर

: गुरुनानक स्कूल में गुरुद्वारा के सेवादार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मैन पावर की कमी की वजह से ही सेल की चारों खदान प्रबंधनें अपने अधीन होने वाली अंतर विभागीय व अंतर खान खेल-कूद प्रतियोगिताओं को सही तरीके से संचालित नहीं कर पाती है. सभी खदानों में उतने सेलकर्मी नहीं हैं कि वह तीनों पाली में उत्पादन सही से कर सके. इसके लिये हजारों सप्लाई व ठेका श्रमिकों से तीनों पाली के कामों में सहयोग लिया जाता है. अर्थात सप्लाई व ठेका मजदूर वर्तमान समय में खदानों के उत्पादन व प्रेषण की धुरी बने हुये हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-on-bjp-mps-statement-of-400-seats-pm-modis-ultimate-goal-is-to-destroy-the-constitution/">राहुल

गांधी ने भाजपा सांसद के 400 सीट वाले बयान पर कहा, पीएम मोदी का अंतिम लक्ष्य संविधान को खत्म करना है…
पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी कोषांग से आगामी लोक सभा चुनाव में ड्यूटी हेतु किरीबुरु खदान से 437 सेलकर्मियों, मेघाहातुबुरु खदान से 372 सेलकर्मियों एवं गुआ खदान से 462 सेलकर्मियों के नामों की लंबी सूची भेजी गई है. इन सारे सेलकर्मियों को 12 एवं 19 मार्च को चुनाव से संबंधित ईवीएम, भीभीपैड आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-the-death-of-her-mother-mp-geeta-reached-the-holi-milan-function-while-the-congressmen-were-making-noises/">आदित्यपुर

: मां के निधन के बाद होली मिलन समारोह में पहुंची सांसद गीता तो कांग्रेसी कस रहे फब्तियां
तत्पश्चात इन्हें मतदान कार्य में लगाया जायेगा. इतने सेलकर्मी अगर मतदान कार्य में लगा दिये जायेंगे तो सेल की सभी खदानों में उत्पादन व प्रेषण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जायेगा. इसका असर सेल की तमाम स्टील प्लांटों के उत्पादन पर भी पडे़गा. इस समस्या को लेकर सेल के अधिकारी परेशान है. अब देखना है कि निर्वाचन आयोग व सेल प्रबंधन आपस में मिलकर कैसे बीच का रास्ता निकाल सेल का उत्पादन प्रभावित होने से बचाने का कार्य करती है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-on-bjp-mps-statement-of-400-seats-pm-modis-ultimate-goal-is-to-destroy-the-constitution/">राहुल

गांधी ने भाजपा सांसद के 400 सीट वाले बयान पर कहा, पीएम मोदी का अंतिम लक्ष्य संविधान को खत्म करना है…

मां काली मंदिर के स्थापना दिवस पर महाभोग का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Kali-Mandir-Bhog.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : मां काली मंदिर, मेघाहातुबुरु का 44 वाँ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में आज महाभोग का कार्यक्रम मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित किया गया. इस महाभोग कार्यक्रम में भारी तादाद में किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुये. महाभोग से पूर्व मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-on-bjp-mps-statement-of-400-seats-pm-modis-ultimate-goal-is-to-destroy-the-constitution/">राहुल

गांधी ने भाजपा सांसद के 400 सीट वाले बयान पर कहा, पीएम मोदी का अंतिम लक्ष्य संविधान को खत्म करना है…
इस मंदिर का स्थापना 8 मार्च 1980 को हुआ था. बीते 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व एवं मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुये शोभा यात्रा भी निकाली गई थी. लेकिन उस दिन महाभोग का आयोजन नहीं कर आज किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp