Search

किरीबुरू : काशिया-पेचा का नया मुंडा बने नंदलाल

Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के काशिया-पेचा गांव में मानकी सुरेश की अध्यक्षता एवं मुंडा सिंगा सुरीन की मौजूदगी में विशेष बैठक सह ग्राम सभा आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से काशिया-पेचा गांव का नया मुंडा नंदलाल सुरीन को चुना गया. नव नियुक्त मुंडा नंदलाल सुरीन, तत्कालीन मुंडा सिंगा सुरीन के पुत्र हैं. बतौर मुंडा सिंगा सुरीन के रहते उसके पुत्र को नया मुंडा नियुक्त करने के सवाल पर कहा गया की सिंगा सुरीन अशिक्षित होने के अलावे वृद्ध भी होते जा रहे हैं. इस वजह से वह अब अपना दायित्व का निर्वहन सही से नहीं कर पा रहे थे. इसी वजह से सिंगा सुरीन के हीं आग्रह पर उनके पुत्र को गांव का नया मुंडा नियुक्त किया गया. इस बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-new-postmaster-was-welcomed-in-the-sub-post-office/">बहरागोड़ा

: उप डाकघर में नये डाकपाल का किया गया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp